फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pradhans protest against MNREGA Lokpal

Aligarh News: मनरेगा लोकपाल के खिलाफ प्रधानों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन, लगाए गंभीर आरोप

Sat, 08 Nov 2025 12:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 12:56 PM IST
सार

प्रधानों ने आरोप लगाया कि लोकपाल एक राजनीतिक व्यक्ति हैं और अनुचित लाभ के चक्कर में प्रधानों पर दबाव डाल रहे हैं। पूर्व के उनके फैसलों को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। प्रधानों ने मांग की कि इसकी निष्पक्ष जांच हो और लोकपाल की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाए।

विज्ञापन
Pradhans protest against MNREGA Lokpal
कलेक्ट्रेट पर डीएम संजीव रंजन को ज्ञापन देते प्रधान - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ जिले के ग्राम प्रधानों ने मनरेगा लोकपाल विकास वार्ष्णेय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रधानों ने लोकपाल पर गंभीर आरोप लगाया है। 7 नवंबर को प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


प्रधान संघ के अध्यक्ष बनी सिंह ने कहा कि लोकपाल शिकायतकर्ताओं के दबाव में आकर प्रधानों के खिलाफ अनुचित रिकवरी के आदेश जारी कर रहे हैं। साथ ही प्रधानों के साक्ष्य और बयानों को नजर अंदाज कर शिकायतकर्ता के पक्ष में जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कहा कि लोकपाल की अनुचित जांच के कारण प्रधानों की साख पर असर पड़ रहा है, उनकी छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन


प्रधानों ने आरोप लगाया कि लोकपाल एक राजनीतिक व्यक्ति हैं और अनुचित लाभ के चक्कर में प्रधानों पर दबाव डाल रहे हैं। पूर्व के उनके फैसलों को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। प्रधानों ने मांग की कि इसकी निष्पक्ष जांच हो और लोकपाल की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाए। इस मौके पर राजेश कुमार, प्रेमपाल सिंह, सुभाषचंद्र, डोरीलाल, विजय कुमार, रमेश कुमार, नरेशपाल सिंह, श्याम बाबू, पुष्पेंद्र, प्रीति सिंह, मनोज सिंह, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed