फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pradhan chased and beat the inspector

Aligarh: बाइक का किया चालान तो प्रधान ने दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज, दी जा रही दबिश

Sun, 10 Aug 2025 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 10 Aug 2025 01:15 AM IST
सार

बीते सोमवार को किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद दरोगा राजवीर ने प्रधान देवेंद्र सिंह यादव को थाने पर लाकर बंद कर दिया था। इसकी सूचना पर प्रधान के सैकड़ों समर्थक थाने पर पहुंच गए और थाने का घेराव किया। इसके बाद थाना प्रभारी ने प्रधान को छोड़ दिया।
 

विज्ञापन
Pradhan chased and beat the inspector
दरोगा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

रक्षाबंधन पर्व के चलते आलमपुर चौराहा पर 9 अगस्त दोपहर करीब 12 बजे ड्यूटी कर रहे दरोगा राजवीर सिंह पर प्रधान देवेंद्र सिंह यादव और उनके समर्थकों ने हमला बोल दिया। दरोगा ने बचकर भागने की कोशिश की तो समर्थकों ने उनका पीछा किया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से उन्हें बचाया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर थाना दादों के अलावा पालीमुकीमपुर, गंगीरी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने प्रधान के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घायल दरोगा को उपचार के लिए छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। आरोपी देवेंद्र सिंह यादव ग्राम पंचायत सिहानी फरीदपुर का प्रधान है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


ग्रामीणों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद दरोगा राजवीर ने प्रधान देवेंद्र सिंह यादव को थाने पर लाकर बंद कर दिया था। इसकी सूचना पर प्रधान के सैकड़ों समर्थक थाने पर पहुंच गए और थाने का घेराव किया। इसके बाद थाना प्रभारी ने प्रधान को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में दरोगा ने प्रधान समर्थक की बाइक का पांच हजार रुपये का चालान काट दिया था, एक परचून की दुकान की तलाशी लेने पर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। शनिवार को ड्यूटी पर तैनात दरोगा प्रधान को नजर आए तो उन्होंने अपने समर्थक बुला लिए और दरोगा पर हमला बोल दिया। एसपी देहात अमृत जैन ने बताया कि दरोगा ने प्रधान समर्थक की बाइक का चालान किया था, हो सकता है इससे क्षुब्ध होकर प्रधान ने घटना की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के पकड़े जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed