फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pradhan accused of giving benefits of housing scheme to his family members

Aligarh News: प्रधान पर अपने परिवार के सदस्यों को आवास योजना का लाभ देने का आरोप

Fri, 07 Feb 2025 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Pradhan accused of giving benefits of housing scheme to his family members
धनीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत इमलानी के प्रधान पर अपनी पुत्र वधू तथा परिवार के अन्य सदस्यों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने का आरोप लगाया है। एक शिकायती पत्र सीडीओ, डीपीआरओ तथा बीडीओ भेजा है। हालांकि प्रधान ने सारे आरोप बेबुनियादी बताए हैं।
विज्ञापन

गांव के जितेंद्र सिंह चौहान, सतीश और पवन आदि ने शिकायत में बताया है कि प्रधान ने अपने बड़े बेटे की पत्नी तथा गांव की एक महिला को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण दिव्यांगजन) में पात्र दिखाकर आवास योजना का लाभ दिया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि प्रधान ने गलत तथ्य दिखाकर उन्हें पात्र बताया है।
विज्ञापन


शिकायत में बताया कि ग्राम प्रधान के पास 50 बीघा से अधिक जमीन है, दस कमरों का बड़ा मकान है। शिकायतपत्र में रुपये लेनदेन करके आवास योजना का लाभ देने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने टीम बना कर आवासों की पुनः जांच कराने की मांग की है। वहीं मामले में ग्राम प्रधान रामपाल सिंह का कहना है कि शिकायत फर्जी है, पुत्रवधू और गांव की महिला का आवास पहले ही रद्द करा दिए गए हैं। रुपये लेनदेन का आरोप भी गलत और झूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed