फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   pradeep ganga become state vice president of vyapar mandal

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष बने प्रदीप गंगा

Sun, 21 Feb 2021 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
pradeep ganga become state vice president of vyapar mandal
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
विज्ञापन

बनवारीलाल कंछल का साथ छोड़ कर व्यापारी नेता प्रदीप गंगा समर्थकों के साथ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश में शामिल हो गए हैं। प्रदीप गंगा को प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बारहद्वारी में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने पत्रकारों के समक्ष प्रदीप गंगा एवं अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। लोकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रदीप गंगा को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष, ई. रत्नाकर आर्य को जिलाध्यक्ष, राकेश वार्ष्णेय को जिला महामंत्री बनाया गया है। राजेंद्र गुप्ता कोल को महानगर चेयरमैन, शिवकुमार पाठक, एमएन गांधी व विनोद गुप्ता बालाजी को महानगर महामंत्री, अनिल कुमार बंसल को महानगर कोषाध्यक्ष, योगेश सरकार को युवा प्रदेश मंत्री, दुवेश वार्ष्णेय को युवा महानगर अध्यक्ष, संतोष वार्ष्णेय को युवा महानगर महामंत्री, आमिर आविद को युवा महानगर चेयरमैन, रिजेश खन्ना को जिला युवा चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने व्यापारियों से बहुराष्ट्रीय कंपनियों व शापिंग माल के खिलाफ आर्थिक आजादी की नई जंग छेड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाजार में जो मंदी दिखाई दे रही है, उसका मूल कारण सरकार द्वारा बहुराष्ट्रीय कंपनियों व शापिंग माल के लिए रेड कॉरपेट बिछाकर उनको सुविधाएं देना और स्थानीय व्यापारियों का लाइसेंसीकरण की आड़ में उत्पीड़न का शिकार बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed