फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Practical marks of Raja Mahendra Pratap Singh University degree colleges

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय : 100 डिग्री कॉलेजों ने नहीं अपलोड किए अंक, अब रुकेगा रिजल्ट

Wed, 16 Jul 2025 02:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 16 Jul 2025 02:54 AM IST
सार

अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के 140 डिग्री कॉलेजों से प्रैक्टिकल अंक अपलोड के लिए कहा गया था। 40 ने अंक अपलोड कर दिए, पर 100 ने नहीं किए। इन कॉलेजों का रिजल्ट रोका जाएगा।

विज्ञापन
Practical marks of Raja Mahendra Pratap Singh University degree colleges
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध अलीगढ़ मंडल के 100 महाविद्यालयों के परीक्षा परिणाम रुक जाएंगे। उनके अंक पत्र पर प्रतीक्षारत अंक उल्लेख होगा। 15 जुलाई तक 140 महाविद्यालयों को अंक अपलोड करने का अंतिम मौका दिया था। इनमें 40 महाविद्यालयों ने ही अंक वेबसाइट पर अपलोड किए हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने सम सेमेस्टर की परीक्षा के बाद प्रयोगात्मक परीक्षाएं और शोध परियोजना की परीक्षा कराकर अंक अपलोड करने के लिए कहा गया था। 15 जुलाई तक 100 महाविद्यालयों ने प्रयोगात्मक परीक्षाएं, शोध परियोजना तैयार नहीं कराई। अब उनके परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होंगे। विवि प्रशासन ने कई बार प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अपलोड करने के लिए पत्राचार किया था।

विज्ञापन

हाथरस, अलीगढ़, कासगंज और एटा के महाविद्यालयों को 15 जुलाई तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं, शोध परियोजना तैयार कराकर अंक अपलोड करने के लिए पत्र भेजा गया था। 100 महाविद्यालयों ने अंक अपलोड नहीं किए हैं। अब उनका परीक्षा परिणाम रोक दिया गया है। - धीरेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed