एएमयू के पूर्व सहकुलपति व जेएन मेडिकल कॉलेज में कार्डियोथोरासिक सर्जरी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. हनीफ बेग को कार्डियोथोरोसिक सर्जरी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए कार्डियोथोरासिक एंड वेस्कुलर सर्जंस प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है।
प्रो. बेग को यह सम्मान हाल ही में लखनऊ में आयोजित एसोसिएशन की दूसरी वार्षिक कांफ्रेंस में प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि अटल बिहारी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के कुलपति प्रो. आरके सिंह ने कहा कि प्रो. बेग ने एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में न केवल कार्डियोथोरासिक सर्जरी विभाग की स्थापना की, बल्कि उनके प्रयासों और रुचि कारण विभाग निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है।