फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Power supply remained disrupted throughout the night

Aligarh News: रातभर बाधित रही बिजली

Wed, 05 Aug 2026 02:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 05 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted throughout the night
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
शहर में सोमवार रात हल्की बारिश के बाद बिजली व्यवस्था चरमरा गई। मध्यरात्रि के बाद करीब करीब तीन बजे से कई बिजलीघरों और फीडरों से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। शहर के अलग-अलग इलाकों से बिजली गुल रहने, लो-वोल्टेज और फाल्ट की लगातार शिकायतें बिजलीघरों पर पहुंचती रहीं।
विज्ञापन


सबसे अधिक शिकायतें कनवरीगंज, देहलीगेट, नगला मसानी, लोधी विहार, नादा वाजिदपुर, विद्यानगर, लक्ष्मणपुरम, जनकपुरी, गोविंद पार्क कॉलोनी, सुरेंद्र नगर, जीवनगढ़, गांधीनगर और पडियावली बिजलीघर क्षेत्र से सामने आईं। कई स्थानों पर रात तीन बजे से सुबह तक बिजली गुल रही। नगला मसानी और लक्ष्मणपुरम क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फाल्ट और लो-वोल्टेज की शिकायतें रहीं।
विज्ञापन



जनकपुरी क्षेत्र में करीब साढ़े सात घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। रावणटीला बिजलीघर क्षेत्र के गोविंद पार्क कॉलोनी और सुरेंद्र नगर में हाई वोल्टेज की समस्या सामने आई। गांधीनगर में शाम से कम वोल्टेज की शिकायत रही। अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव ने बताया कि बारिश के कारण फाल्ट आने से आपूर्ति प्रभावित हुई। टीमें भेजकर फाल्ट दूर किए गए और अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed