फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Power generation stopped from Harduaganj project

Aligarh News: हरदुआगंज परियोजना से बिजली उत्पादन बंद

Tue, 05 Aug 2025 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Power generation stopped from Harduaganj project
बिजली की मांग में कमी के कारण हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना की 10 नंबर यूनिट से भी रविवार रात विद्युत उत्पादन बंद कर दिया गया है। तीन यूनिटें पहले बंद चल रही हैं, जिसके कारण अब परियोजना में विद्युत उत्पादन शून्य हो गया है।
विज्ञापन

परियोजना के महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि परियोजना की चार यूनिटों में से सिर्फ 10 नंबर यूनिट में विद्युत उत्पादन हो रहा था। लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर बिजली की मांग कम होने के कारण रविवार की रात करीब 11 बजे से इस यूनिट को भी बंद कर दिया गया। ज्ञात रहे बिजली की मांग में कमी होने के कारण सात नंबर यूनिट को पहले से ही बंदकर रखा था। आठ व नौ नंबर यूनिट दो दिन पहले ही बंद की गई थी। इस समय चारों यूनिटों से बिजली उत्पादन ठप है, यदि चाराें यूनिटें चलायी जाएं तो प्रतिदिन 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। अग्रिम आदेश आने तक चारों यूनिटें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed