फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Power generation resumed from unit number seven of the project

Aligarh News: परियोजना की सात नंबर यूनिट से विद्युत उत्पादन फिर शुरू

Wed, 11 Jun 2025 01:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Power generation resumed from unit number seven of the project
भीषण गर्मी में बिजली की बढ़ी हुई मांग को देखतेे हुए हरदुआगंज तापीय परियोजना की बंद हुई सात नंबर यूनिट को परियोजना अधिकारियों ने 18 घंटे की मशक्कत के बाद मंगलवार दोपहर से फिर शुरू करा दिया है। अब परियोजना की चारों यूनिटों से विद्युत उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन




परियोजना महाप्रबंधक एसके गुप्ता ने बताया कि परियोजना की सात नंबर यूनिट सोमवार रात आठ बजे फिल्टर में कमी आने के कारण बंद हो गई थी। परियोजना के इंजीनियरों की टीम ने खामी को दूरकर मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे उसे लाइट-अप कर दिया। यूनिट दोपहर 12 बजे के करीब लोड पर आ गई और फिर से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है।
विज्ञापन




यूनिटों के विद्युत उत्पादन की यह है स्थिति

सात नंबर यूनिट 110 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की है, जिससे अभी 75 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। 10 नंबर यूनिट 660 मेगावाट उत्पादन करती है, उससे 615 मेगावाट, नौ नंबर यूनिट जो कि 250 मेगावाट उत्पादन की है, उससे 228 मेगावाट, आठ नंबर यूनिट जो 250 मेगावाट की है, उससे 211 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। चारों यूनिटों से 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है,जिसमें 1129 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed