{"_id":"3152a81bdd834a5083121c8acd3b40c4","slug":"power-cut-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण जयंती नगर में 8 घंटे बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण जयंती नगर में 8 घंटे बिजली ठप
अलीगढ़
Updated Thu, 04 Jun 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ । बुधवार को मौसम दिन में तो गर्म रहा लेकिन शाम को तेज हवाओं ने आलम सुहाना कर दिया। इसके बाद शाम को हुई बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई। हालांकि तेज हवाओं के चलते पारा तो गिरा लेकिन कुछ स्थानों पर तार आदि टूटने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई।
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती नगर बिजली घर में तकनीकी खराबी के चलते बिजली आपूर्ति आठ घंटे तक ठप रही। स्वर्ण जयंती नगर बिजली घर से निकलने वाले फीडर से दिन में एक बजे रोस्टिंग के चलते स्वर्ण जयंती नगर के पूरे इलाके में बिजली ठप रही।
विज्ञापन
इसके अलावा देहात के खैर, मथुरा रोड आदि इलाकों में कुछ स्थानों पर तार टूटने से आपूर्ति बाधित रही। इन लोकल फाल्टों को बिजली विभाग की टीम ने देर रात तक रिपेयरिंग कर दूर किया।
विज्ञापन