फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Potholes again in the newly built road near PAC

पीएसी के पास नई बनी सड़क में फिर से गड्ढे

Fri, 17 Sep 2021 03:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
Potholes again in the newly built road near PAC
रामघाट रोड पीएसी के पास बनी नई बनी सड़क में फिर हुए गड्ढे। - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन के बाद उनकी शव यात्रा, कलश यात्रा और तेरहवीं में लगातार दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य वीआईपी के आगमन को लेकर रामघाट रोड पर पीएसी के पास पेट्रोल पंप के सामने नई बनाई गई सड़क में फिर गड्ढे हो गए हैं। सड़क के दोनों ओर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था अभी तक नहीं बनी है, इसलिए बारिश होते ही पानी भर जाता है। इसके बाद भारी वाहनों के गुजरने से सड़क टूट जा रही है। इस सड़क को सीसी बनवाने का टेंडर मेरठ की अनुज कंस्ट्रक्शन के नाम से हुआ है, लेकिन अभी तक संबंधित कंपनी ने काम शुरू नहीं कराया है। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर अपने स्टाफ से ही इस सड़क को लगातार दुरुस्त करा रहे हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एके शर्मा ने बताया कि इसका सीसी निर्माण उक्त कंपनी को कराना है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। सड़क में जलनिकासी बनाए रखने का काम किया जा रहा हैे। जहां जहां गड्ढे हो रहे हैं उनको भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर में कई जगह जलभराव
बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली है। लेकिन जलभराव से परेशानी बढ़ गई है। बुखार एवं डेंगू का खतरा मंडरा रहा है।
रविवार को बारिश के बाद सराय हकीम, बारहद्वारी से नुमाइश रोड, रेलवे रोड, मामू भांजा, मैरिस रोड, दीवानी कचहरी, जवाहर भवन सहित कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। बारहद्वारी के कारोबारी हेमेंद्र ने बताया कि आधे घंटे से भी कम समय की बारिश में सड़क जलमग्न हो गया है। हर बारिश के बाद ऐसा ही नजारा सामने होता है। इसकी वजह से कारोबार बुरी तरह प्रभावित होता है। ग्राहक आना बंद कर देते हैं। उन्होंने बताया कि जलभराव से बीमारी फैलने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed