फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Potato should be used in Mid Day Meal, Anganwadi and Gaushala

मिड डे मील, आंगनबाड़ी और गोशाला में हो आलू का प्रयोग

Mon, 08 Aug 2022 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/अलीगढ़
अमर उजाला/अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 02:31 AM IST
विज्ञापन
Potato should be used in Mid Day Meal, Anganwadi and Gaushala
अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन की रविवार को आगरा रोड स्थित एक होटल में आम सभा की बैठक हुई। जिसमें कई अहम मुद् दों को लेकर चर्चा हुई। शीतगृह स्वामियों ने मांग रखी कि सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं गोशालाओं में कोल्ड स्टोर से आलू के इस्तेमाल पर सरकारी नीति लागू की जाए। जिससे हर साल सैंकड़ों टन बर्बाद होने वाले आलू एवं कारोबारियों को होने वाले घाटे से बचाया जा सके । जिसमे सांसद सतीश गौतम एवं प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री अनूप वाल्मीकि की मौजूदगी में कोल्ड कोल्ड स्टोरेज स्वामियों ने अपनी समस्याओं को पुरजोर तरीके से रखते हुए उनके प्रभावी समाधान की मांग रखी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पश्विमी उत्तर प्रदेश के कॉर्डीनेटर गिर्राज किशोर गोदानी ने मांग रखी कि प्रदेश भर के कोल्ड स्टोरेज में सोलर एनर्जी उपलब्ध करायी जाए। जिससे चार माह तक अनावश्यक रूप से कोल्ड स्टोर संचालकों को बिजली का बिल नहीं देना होगा। दूसरा सोलर एनर्जी से पैदा होेेने वाली बिजली को सरकार को वापस भी किया जा सकेगा। उन्होंने सोलर एनर्जी को प्रभावी रूप से प्रदेश में लागू करने की मांग रखी। बिजली विभाग के स्तर से सरकार के टीओटी नियमों का पालन न करने पर कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से देहात क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज में नियमों के अनुसार बिल नहीं बनाए जा रहे हैं। जिससे कोल्ड स्टोरेज स्वामियों को हर साल चार से पांच लाख रुपये तक का अतिरिक्त खर्चा सहन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आलू की बर्बादी रोकने को इसका उपयोग प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में बंटने वाले मिड डे मील, आंगनबाड़ी, गोशाला के लिए किया जाए । इससे स्टोरेज स्वामियों को होने वाले घाटे से कुछ राहत मिलेगी। प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज स्वामियों की समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सांसद सतीश गौतम एवं प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री अनूप वाल्मीकि ने कारोबारियों के बीच तिरंगा झंडे का वितरण करते हुए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। जिला उद्यान अधि कारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने कहा कि कारोबारियों की समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। संचालन मुकेश तोमर कृष्णा कोल्ड ने किया । इस मौके पर उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, संजय उर्फ मोनू, संजय दिवाकर, मुकेश पोरूष, सतीश कुमार,धीरज कुमार, गिरवर शर्मा, निक्कू, श्रीकांत शर्मा, श्याम नारायण, कल्याण सिंह, कन्हैया लाल आदि तमाम कोल्ड स्टोरेज के स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed