फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Poster of web series 'Tandava' burnt

वेब सीरीज ‘तांडव’ के खिलाफ अलीगढ़ में भी नाराजगी, लोगों ने फूंका पोस्टर, थाने में दी तहरीर

Tue, 19 Jan 2021 02:33 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 19 Jan 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
Poster of web series 'Tandava' burnt
वेब सीरीज तांडव का पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
'तांडव' के खिलाफ लोगों के मन में उठे गुस्से की आग अब अलीगढ़ तक भी पहुंच गई है। भावनाएं आहत होने पर अलीगढ़ के रामलीला मैदान में वेब सीरीज ‘तांडव’ का पोस्टर और निर्देशक-निर्माता अली अब्बास जफर व अभिनेता सैफ अली खान का पुतला फूंका गया। इसके साथ ही मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर भी दी गई है। 
विज्ञापन


भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर मंत्री संदेश राज ने बताया कि यह वेब सीरीज गत दिवस एक आनलाइन प्लेटफार्म पर रिलीज हुई थी, जिसमें देवी-देवताओं पर गलत तरीके से टिप्पणी की गई है। 
विज्ञापन


रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस संबंध में संदेश राज ने थाना गांधीपार्क में निर्देशक, निर्माता, लेखक, अभिनेता सैफ अली खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अजय सिंह, धीरज चौहान, सोनू कुमार, सुरेश जाटव, अमित देव चौहान, कपिल वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, सनी कुंज, मनोज कुमार, मनोज कठेरिया, राज कमल सोनकर, राजाराम मित्र, अतुल भारद्वाज, पुनीत, कौशल, विशाल शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed