फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Postal worker suspended for embezzlement of government money

सरकारी धन के गबन में डाक कर्मी निलंबित, मुकदमा

Thu, 23 Jun 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Postal worker suspended for embezzlement of government money
प्रधान डाकघर के एक कर्मचारी पर सरकारी धन के गबन का आरोप लगा है। विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर डाक कर्मी को निलंबित करते हुए सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी मूल रूप से जिले के कौड़ियागंज का रहने वाला है।
विज्ञापन

यह मुकदमा विभाग के जनसंपर्क निरीक्षक संजय खन्ना की ओर से दर्ज कराया गया है, जिसमें डाक सहायक मो. मोहसिन निवासी कौड़ियागंज को आरोपी बनाया गया है। मुकदमे के अनुसार काउंटर पर कार्य करते समय सरकारी बैंकों रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट बुकिंग का रुपया बुक न करके निजी प्रयोग में लिया गया। अब तक एक लाख रुपये के गबन की पुष्टि हुई है। विभाग में जब इस मामले में शिकायत की गई तो शिकायत के आधार पर अधिकारियों के निर्देश पर जांच हुई। जनसंपर्क निरीक्षक के अनुसार विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर मो. मोहसिन को निलंबित कर दिया है। साथ में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रवेश राणा ने अमानयत में खयानत का मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की है। जांच में विभाग से साक्ष्य मांगे गए हैं। उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed