फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   post office superintendent suicide

डाकघर अधीक्षक आत्महत्या: पुलिस-फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य किए इकट्ठा, रायफल से ऐसे चलाई गई थीं गोलियां

Thu, 22 Aug 2024 02:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 22 Aug 2024 02:36 PM IST
सार

पुलिस-फॉरेंसिक टीम की जांच पर गौर करें तो घर में पूजा वाले कमरे के सहारे बरामदेनुमा आंगन में लाश पड़ी मिली। मौके पर तीन खोखे मिले, जबकि छत में दो बड़े छेद पाए गए, जो ताजा थे और गोली की रगड़ से छत से फर्श के टुकड़े भी गिरे पड़े थे।

विज्ञापन
post office superintendent suicide
इसी रायफल से की थी आत्महत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

डाकघर अधीक्षक की आत्महत्या वाले स्थल पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने कई घंटे तक साक्ष्य संकलित किए। इस दौरान यही पाया गया कि रायफल को जमीन पर रखकर उसकी नाल सीने से सटाकर गोली चलाई गई है। एक-एक कर तीन गोलियां चलने के मौके पर साक्ष्य मिले, जिसमें आखिरी गोली सीना चीरकर बगल के रास्ते से निकली और उसी गोली से फेफड़ा फटने से जान चली गई।

विज्ञापन


पुलिस-फॉरेंसिक टीम की जांच पर गौर करें तो घर में पूजा वाले कमरे के सहारे बरामदेनुमा आंगन में लाश पड़ी मिली। मौके पर तीन खोखे मिले, जबकि छत में दो बड़े छेद पाए गए, जो ताजा थे और गोली की रगड़ से छत से फर्श के टुकड़े भी गिरे पड़े थे। जांच में मिले साक्ष्यों से अंदाजा लगाया गया कि पहली गोली कारगर नहीं रही और सीधे छत में लगी। दूसरी गोली भी थोड़ी चोट पहुंचाते हुए छत में लगी। बाद में तीसरी गोली ने जान ली है। फॉरेंसिक टीम ने रायफल, तीन खोखे, चार कारतूस आदि जब्त किए हैं। पोस्टमार्टम में साफ हुआ कि 315 बोर की एक गोली सीने में सीधे फेफड़े को चीरते हुए पीछे की ओर निकल गई है। उसी ने जान ली है।
विज्ञापन

छत में गोली लगने   के बाद बने  निशान
विज्ञापन
विज्ञापन

हमको कतई अंदाजा न था कि भाई ऐसा कदम उठा लेंगे। वह बेहद जिंदा-दिल इंसान थे। कभी गलत बात को सहन नहीं करते थे और गलत बोलने वाले का हमेशा विरोध करते थे। उनके खिलाफ जो झूठे आरोप लगाए जा रहे थे, उसी से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। खुद सुसाइड नोट में भी उन्होंने उल्लेख किया है। उस सुसाइड नोट में शामिल सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अंतिम संस्कार आदि की प्रक्रिया के बाद पुलिस को तहरीर दी जाएगी।- रामवीर सिंह, अधिवक्ता, छोटे भाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed