{"_id":"69cb738a4c4a8a6388054055","slug":"possibility-of-rain-and-hailstorm-in-aligarh-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Weather: आज गरज-चमक के साथ बारिश-ओलावृष्टि, किसान चिंतित, गेहूं की कटाई होगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Weather: आज गरज-चमक के साथ बारिश-ओलावृष्टि, किसान चिंतित, गेहूं की कटाई होगी प्रभावित
Tue, 31 Mar 2026 12:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:41 PM IST
सार
किसान इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई, थ्रेसिंग आदि के काम में जुटे हुए हैं। पिछले दिनों हुई बारिश व तेज हवाओं से फसल को हुए नुकसान से किसान अभी उबर भी न पाए थे। अब बारिश की आशंकाओं ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
यूपी का मौसम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। अलीगढ़ में 31 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। 30 मार्च को हुई हल्की बूंदाबांदी से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। उन्हें गेहूं की फसल में नुकसान का डर सता रहा है।
विज्ञापन
किसान इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई, थ्रेसिंग आदि के काम में जुटे हुए हैं। पिछले दिनों हुई बारिश व तेज हवाओं से फसल को हुए नुकसान से किसान अभी उबर भी न पाए थे। अब बारिश की आशंकाओं ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 मार्च को बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। माैसम विज्ञानी डाॅ. अनंत कुमार के अनुसार बुधवार व बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा, लेकिन शुक्रवार को बारिश की संभावना है। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र कुमार चाैधरी ने किसानों से अपील की है कि वे फसलों को बारिश से बचाने के लिए सतर्कता बरतें।
विज्ञापन