फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Possession removed from the house, the victim filed a case

मकान से कब्जा हटवाया, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 20 Sep 2022 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:41 AM IST
सार

उधर, प्रशासनिक अफसरों ने पुलिस की मौजूदगी में मकान पर पीड़ित पक्ष को कब्जा भी दिला दिया गया। सीओ बन्नादेवी शिवनारायण ने बताया कि सुबह सत्तेंद्र उर्फ सत्ता अपने 40-50 साथियों को लेकर घर में आ घुसा। बेरहमी से मारपीट करने के साथ ही घर का सारा सामान बाहर फेंक दिया।

विज्ञापन
Possession removed from the house, the victim filed a case

विस्तार

महानगर के थाना गांधीपार्क क्षेत्र के नगला माली में रविवार को एक पुस्तैनी मकान पर कब्जा कर लेने के प्रकरण में पीड़ित पक्ष की ओर से चार नामजद एवं 50 अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर, प्रशासनिक अफसरों ने पुलिस की मौजूदगी में मकान पर पीड़ित पक्ष को कब्जा भी दिला दिया गया।
विज्ञापन

नगला माली निवासी एक व्यक्ति के अनुसार वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। वर्ष 1971 में उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर 210 वर्ग गज का एक मकान खरीदा था। बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई परिवार के साथ दिल्ली में रहने लगा। मकान पर कब्जे को लेकर पीड़ित पक्ष रविवार देर रात डीएम आवास पर पहुंच गया और धरने पर बैठ गया।
विज्ञापन

किसी तरह पीड़ितों को समझा-बुझाकर घर भेजा गया था। सीओ बन्नादेवी शिवनारायण ने बताया कि सुबह सत्तेंद्र उर्फ सत्ता अपने 40-50 साथियों को लेकर घर में आ घुसा। सत्ता के भाई जगवीर, मनवीर, राजकुमार और अन्य लोगों ने घर की महिलाओं, युवतियों से अभद्रता की। विरोध पर उनके कपड़े तक फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। बेरहमी से मारपीट करने के साथ ही घर का सारा सामान बाहर फेंक दिया। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पीड़ित पक्ष को मकान पर कब्जा दिला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed