Aligarh: केनरा बैंक का 4.62 करोड़ रुपये बकाया, नदीम तरीन एजुकेशनल सोसाइटी की संपत्तियों पर कब्जे का आदेश
नदीम तरीन एजुकेशनल सोसाइटी ने बैंक से ऋण लिया था। इस ऋण की कुल देनदारी 4,62,89,563.62 (4.62 करोड़ रुपये से अधिक) के साथ ब्याज और अन्य शुल्क थी। बैंक द्वारा धारा 13(2) के तहत नोटिस दिए जाने और समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराने के बाद भी विपक्षियों ने भुगतान नहीं किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैंक का कर्ज डकार कर बैठे बकायेदारों के खिलाफ अलीगढ़ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। एडीएम फाइनेंस प्रमोद कुमार ने केनरा बैंक के 4.62 करोड़ बकाया ऋण मामले में मेसर्स नदीम तरीन एजुकेशनल सोसाइटी पर बड़ी कार्रवाई की है। इससे जुड़े सदस्यों की बंधक संपत्तियों पर पुलिस बल के माध्यम से भौतिक कब्जा दिलाने का आदेश जारी किया है।
आदेश 12 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। केनरा बैंक, केला नगर शाखा की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था कि नदीम तरीन एजुकेशनल सोसाइटी, मुजस्सिर अली कुरैशी, शाहनवाज खान, नदीम अख्तर तरीन और महविश खान ने बैंक से ऋण लिया था। इस ऋण की कुल देनदारी 4,62,89,563.62 (4.62 करोड़ रुपये से अधिक) के साथ ब्याज और अन्य शुल्क थी। बैंक द्वारा धारा 13(2) के तहत नोटिस दिए जाने और समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराने के बाद भी विपक्षियों ने भुगतान नहीं किया।
अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय को आदेश दिया है कि वे बैंक अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर कब्जा प्राप्त कराएं। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ को आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।- प्रमोद कुमर, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन विज्ञापन
इन दो प्रमुख संपत्तियों पर होगा कब्जा
न्यायालय ने सरफेसी एक्ट-2002 की धारा-14 के तहत बैंक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए संपत्तियों पर कब्जा दिलाने का निर्देश दिया है। इसमें दोदपुर स्थित संपत्ति, हाउस नंबर 4-1482-ए, जिसका कुल क्षेत्रफल 1635.40 वर्ग मीटर है, शामिल है। यह संपत्ति महविश खान और शाहनवाज खान के नाम दर्ज है। इसके अलावा गांव महेशपुर में जमीन, खाता संख्या-1 क ख की कुल 8860 वर्ग मीटर भूमि, जो शाहनवाज खान के नाम पर है और एजुकेशनल सोसाइटी लीज पर दी गई है। यह जमीन भी बैंक के कब्जे में देने के आदेश हैं ।
मीट निर्यातक ने खरीदी एक संपत्ति
दोदपुर स्थित संपत्ति, हाउस नंबर 4-1482-ए, जिसका कुल क्षेत्रफल 1635.40 वर्ग मीटर है, उसको शहर के प्रसिद्ध मीट निर्यातक हाजी जहीर कुरैशी ने बैंक से नीलामी में खरीद लिया है। हाजी जहीर ने बताया कि उनको अभी संपत्ति पर कब्जा नहीं मिला है। हाजी जहीर जिले के टॉप 10 जीएसटी टैक्स देने वालों में से एक हैं। इसके अलावा हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2024 में हाजी जहीर भी शामिल किए गए। उनकी नेटवर्थ 2300 करोड़ रुपये है। उन्हें देश के अमीरों में 970वां स्थान प्राप्त हुआ है। वह वर्ष 2018 से आयकर विभाग अलीगढ़ में सबसे ज्यादा कर अदा करने वाले टॉप टेन कारोबारियों में शामिल हैं।