Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pooja Shakun Pandey arrested in bike showroom owner murder case

बाइक शोरूम मालिक हत्याकांड: पूजा शकुन पांडेय भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार, हत्या की वजह पूछने पर बताया यह

Sat, 11 Oct 2025 10:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 11 Oct 2025 10:20 AM IST
सार

26 सितंबर की देर शाम कस्बा खैर के बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की खेरेश्वर चौराहे पर गोली मारकर रात हत्या की गई थी। इस हत्या में अशोक पांडेय व पूजा शकुन पांडेय को नामजद करते हुए अज्ञात शूटरों से हत्या कराने का आरोप लगाया था। पुलिस पूर्व में अशोक पांडेय के अलावा शूटर मो. फजल और आसिफ को जेल भेज चुकी है। हत्या के बाद से पूजा शकुन फरार चल रही थी।

विज्ञापन
Pooja Shakun Pandey arrested in bike showroom owner murder case
आरोपी पूजा शकुन पांडेय गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर सिकंदराराऊ के कचौरा निवासी बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता के मर्डर में 50 हजार इनामी पूजा शकुन पांडेय को पुलिस ने भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अलीगढ़ के रोरावर व महिला थाने ले जाया गया। कोर्ट ने पूजा शकुन पांडेय को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जयपुर से आगरा के लिए बस में बैठी पूजा शकुन को किया गिरफ्तार
अलीगढ़ की रोरावर पुलिस, स्वॉट व सर्विलांस की टीमों को पता चला कि 50 हजार की इनामी पूजा शकुन पांडेय को एसआर ट्रैवल्स की बस में बैठकर जयपुर से आगरा जा रही है। सूचना पर पुलिस ने आगरा-जयपुर मार्ग पर लोधा बाई टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले सेवर रेलवे ब्रिज के पास जनपद भरतपुर राजस्थान में चेकिंग शुरू कर दी। बस को रुकवाकर उसमें बैठी पूजा शकुन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। उसे वहां से अलीगढ़ के महिला थाना दाखिल कराया गया। पुलिस उसे लेकर रोरावर थाने भी पहुंची थी।
विज्ञापन


हत्या के बारे में पूछने पर पूजा शकुन ने कहा यह
बाइक शोरूम मालिक की हत्या के बारे में जब पुलिस ने पूजा शकुन पांडेय से पूछा तो उसने बताया कि मैं अपनी गवाही कोर्ट में वकील के माध्यम से दूंगी। पुलिस के अनुसार पूजा शकुन पांडेय व अभियुक्त अशोक पांडेय के मोबाइल नंबरों की सीडीआर के मुताबिक अभियुक्त आसिफ के दोस्त व सहअभियुक्त फजल के मोबाइल नंबर से अगस्त व सितंबर में 27 बार कॉल हुई। पूजा शकुन पांडेय की अभियुक्त फजल से अगस्त व सितंबर में लगभग 11 बार कॉल हुई। गिरफ्तार पूजा शकुर पांडेय पर अलीगढ़ में छह मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अशोक पांडेय को 28 अगस्त, मोहम्मद फजल को 1 अक्तूबर और आसिफ को 3 अक्तूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक शोरूम मालिक की हुई थी हत्या
26 सितंबर की देर शाम कस्बा खैर के बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की खेरेश्वर चौराहे पर गोली मारकर रात हत्या की गई थी। इस हत्या में अशोक पांडेय व पूजा शकुन पांडेय को नामजद करते हुए अज्ञात शूटरों से हत्या कराने का आरोप लगाया था। पुलिस पूर्व में अशोक पांडेय के अलावा शूटर मो. फजल और आसिफ को जेल भेज चुकी है। हत्या के बाद से पूजा शकुन फरार चल रही थी। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के साथ-साथ अदालत से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी प्राप्त कर लिया था। उसकी तलाश में जुटी पुलिस को अलीगढ़ से गाजियाबाद के डासना आश्रम, वहां से हरिद्वार जूना अखाड़ा तक पहुंचने के संकेत मिले। इन संकेतों पर पुलिस जब वहां पहुंची तो पता चला कि यहां शरण नहीं मिली।

कोर्ट ने पूजा शकुन पांडेय को भेजा जेल
भरतपुर राजस्थान से पकड़ी गई पूजा शकुन पांडेय को पुलिस महिला थाने लाई, वहां से उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed