फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Polling Stations in Aligarh Assembly Constituencies

Aligarh: सात विधानसभाओं में बढ़े 462 मतदेय स्थल, सबसे ज्यादा शहर और कम अतरौली विधानसभा में

Fri, 05 Sep 2025 11:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 11:14 AM IST
सार

एक मतदेय स्थल पर 1200 मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी विधानसभा क्षेत्रों मेें बीएलओ की एक सप्ताह में नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Polling Stations in Aligarh Assembly Constituencies
डीईओ ने मतदेय स्थलों के बारे में राजनैतिक दलों के साथ की बैठक - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 462 मतदेय स्थल बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा शहर विधानसभा क्षेत्र में 134 बढ़े हैं। हर मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाता वोट डाल सकेंगे। पहले 1500 मतदाता वोट डालते थे। इसके साथ ही अब जिले में मतदेय स्थलों की संख्या 3016 से बढ़कर 3478 हो गए। 

विज्ञापन


इतने बढ़े मतदेय स्थल

  • खैर विधानसभा क्षेत्र में 426 मतदेय स्थल थे। यहां 43 बढ़े हैं। 
  • बरौली विस क्षेत्र में 425 थे, यहां 41 स्थल बढ़े हैं। 
  • अतरौली विस में 472 मतदेय स्थल थे, यहां 29 बढ़ गए हैं। 
  • छर्रा विस में 42 बढ़कर 478 हो गए हैं। 
  • कोल विस में 415 से अब 518 मतदेय स्थल हो गए। 
  • शहर विधानसभा क्षेत्र में 383 मतदेय स्थल थे। अब 517 हो गए। 
  • इगलास विस क्षेत्र में 459 से बढ़कर 529 मतदेय स्थल हो गए हैं। 


जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि एक मतदेय स्थल पर 1200 मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने सभी विधानसभा क्षेत्रों मेें बीएलओ की एक सप्ताह में नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह लोधी, सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, शान मियां, मनी बघेल, बसपा से अशोक सिंह, कांग्रेस से नदीम गफूर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed