फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Politics on the Rann shelters, BSP-BJP face-to-face

रैन बसेरों पर राजनीति, बसपा-भाजपा आमने-सामने

Sat, 09 Dec 2017 01:52 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 09 Dec 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Politics on the Rann shelters, BSP-BJP face-to-face
रैन बसेरे का उद्घाटन करते विधायक संजीव राजा, विधायक अनिल पाराशर - फोटो : Amar Ujala
निकाय चुनावों में दो-दो हाथ करने के बाद भाजपा व बसपा में गरीबों के रैन बसेरे पर भी राजनीति शुरू हो गई है। गुरुवार को मालगोदाम पर बने रैन बसेरे के उद्घाटन कार्यक्रम में शहर व कोल विधायक तो बुलाए गए, लेकिन नवनिर्वाचित मेयर मो. फुरकान को नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन


बुलाना तो दूर उन्हें इसकी खबर तक नहीं दी गई। जिससे मेयर समर्थकों में अंदर ही अंदर आक्रोश भड़क रहा है। खुद मेयर फुरकान ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम की इत्तिला तक नहीं दी गई। 
विज्ञापन


हुआ यूं कि गुरुवार को मालगोदाम पर भी रैन बसेरा बनाया गया। इसका उद्घाटन शहर विधायक संजीव राजा व कोल विधायक अनिल पाराशर ने किया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित मेयर एवं बसपा नेता मो. फुरकान दिखाई नहीं दिए तो सुगबुगाहट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर कोई चर्चा करता नजर आया कि ऐसे कार्यक्रम में मेयर को होना चाहिए था। कुछ लोग दबी जुबान से यह भी कहते नजर आए कि 22 वर्षों तक मेयर पद पर जमे रहे भाजपाई हार को पचा नहीं पा रहे हैं। इसी वजह से नगर निगम कर्मचारियों के माध्यम से राजनीति कर रहे हैं।


सीधे सीधे रैन बसेरा प्रभारी सभापति यादव पर सवाल उठे। हालांकि सभापति यादव ने कुछ भी कहने से किनारा कर लिया। मेयर फुुरकान से बात की गई तो उन्हाेंने स्वीकारा कि उनको इसकी कोई जानकारी तक नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed