{"_id":"5ad116b44f1c1b62098b4663","slug":"political-purification-of-baba-saheb-s-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब की प्रतिमा का सियासी शुद्धिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब की प्रतिमा का सियासी शुद्धिकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
डॉ. भ्ाीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को दूध से नहलाते कांग्रेस कार्यकर्ता गौरांग देव चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में इन दिनों मूर्तियों के शुद्धीकरण का दौर चल रहा है। गुरुवार को भाजपा से जुड़े वार्ष्णेय समाज के कुछ लोगों ने अक्रूर जी महाराज की प्रितमा का शुद्धिकरण किया ताे शुक्रवार को कांग्रेसियों ने दूध से और बसपाइयों ने गंगाजल से डा. आंबेडकर की प्रतिमा का शुद्धिकरण किया। कांग्रेसियों व बसपाइयों का आरोप है कि डा. आंबडकर पार्क में भाजपाइयों के उपवास रखने से बाबा साहब की प्रतिमा अपवित्र हो गई है।
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंवर गौरांग देव चौहान की अगुवाई में घंटाघर स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर प्रतिमा की साफ -सफाई की गई। पार्क को साफ किया गया।
गौरांग चौहान ने कहा कि गुरुवार को आंबेडकर पार्क में भाजपा का एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम रखा था। पार्क में तमाम भाजपा के ओछी मानसिकता वाले नेता एकत्र होकर अपनी दलगत राजनीति का परिचय दे रहे थे। यहां जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष नितिन वाल्मीकि, आदित्य राघव, मोहम्मद रेहान, बॉबी, दिलीप करोति, विकास राघव, नावेद, उदित, राहुल, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर पूर्व विधायक और बसपा नेता जमीरउल्लाह खां की ओर से भाजपा के उपवास रखने से ‘अशुद्ध’ हुए डॉ. आंबेडकर पार्क का शुद्धिकरण कराया गया। यह शुद्धिकरण बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने बुद्ध पूजा, वंदना, कंचन बोधि महाथेरो व भिक्षु विजय सोम महाथेरो ने किया। पवित्र गंगाजल से पार्क व डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का जलाभिषेक किया गया।
जमीरउल्लाह ने कहा कि जबसे केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से दलित अल्पसंख्यक पिछड़े व महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। देश और प्रदेश में जाति और धर्म के नाम पर लड़ाने का काम किया जा रहा है। बाबा साहब द्वारा दलितों की सुरक्षा व विकास के लिए बनाए गए कानून को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। शांतिपूर्ण आंदोलन करने पर झूठे केस में फंसाया जा रहा है। इगलास के हस्तपुर निवासी चंद्रपाल के परिवार के साथ अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में अल्पसंख्यकों को धर्म के नाम पर रोज घटनाएं हो रही हैं। दुष्कर्म के दोषियों को भाजपा सरकार बचा रही है।
विकास भवन में आज मनाई जाएगी आंबेडकर जयंती
जिला विकास अधिकारी ने बताया कि शनिवार आज डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती विकास भवन के गांधी सभागार में सुबह 9:30 बजे से सादगी के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को विकास भवन के गांधी सभागार में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
आज विद्यालयों में मनाई जाएगी डॉ. आंबेडकर जयंती
बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती पर शनिवार को परिषदीय विद्यालय खुलेंगे। विद्यालयों में डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण होगा और उनके व्यक्तित्व के बारे में विद्यार्थियों को बताया जाएगा। यह जानकारी देते हुए वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) डॉ. बीबी पांडेय ने बताया कि शासन के आदेश पर शनिवार 14 अप्रैल को विद्यालय खुलेंगे। विद्यालयों में शिक्षण कार्य नहीं होगा, लेकिन डॉ.आंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी।
डॉ. आंबेडकर जयंती पर आज निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
शनिवार को विभिन्न संगठनों द्वारा बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर डॉ. बीआर आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं बसपा द्वारा मंडलीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही हैं। अध्यक्ष रघुवीर सिंह ऊषवा ने बाबा साहब के अनुयायियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल हों। उन्होंने विवादों वाले स्लोगन से बचने का आह्वान किया। समिति के महामंत्री जितेंद्र राही व प्रेस प्रवक्ता प्रभात खांडे ने बताया कि शुभारंभ के मौके पर दीप प्रज्ज्वलन महाथेरा कंचन बोधि व उद्घाटन एएमयू के वीसी तारिक मंसूर और मंडलायुक्त अजयदीप सिंह करेंगे। शनिवार की सुबह आठ बजे अंबेडकर पार्क घंटाघर पर बुद्ध वंदना से शुरूआत होगी। यहीं से शाम चार बजे से शोभायात्रा विभिन्न झांकियों के साथ निकलेगी। इसके मुख्य अतिथि बसपा के मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप, महेश चौधरी, मेयर मोहम्मद फुरकान, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह होेंगे। इस अवसर पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष दर्शन सिंह, महामंत्री जितेंद्र राही, सुबोध सिद्धार्थ, केपी कमल, संदीप पाटिल, राधेश्याम बाबूजी, नरेंद्र प्रताप सिंह, अमर सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। इधर, बसपा द्वारा डॉ. आंबेडकर जयंती पर शनिवार को सम्राट लॉज में मंडल स्तर की विचार गोष्ठी का आयोजन दोपहर 12 बजे से होगा। जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने बताया कि इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुनकाद अली मौजूद रहेंगे।
डॉ. आंबेडकर की मृत्यु के बारे में भारत सरकार को पता नहीं
भारतीय संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष डॉ. बीआर आंबेडकर की मृत्यु के बारे में डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय को पता नहीं है। यह खुलासा अधिवक्ता प्रतीक चौधरी के आरटीआई के जवाब से हुआ है। प्रतीक चौधरी ने आरटीआई के तहत तीन बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। आरटीआई के तहत पूछा था कि डॉ. आंबेडकर की मृत्यु कब और किन हालात में हुई। स्वाभाविक हुई या हत्या की गई? अगर हत्या की गई तो हत्यारोपी का नाम, पद और एफआईआर व पोस्टमार्टम की कॉपी भी मांगी गई। भारत सरकार ने क्या कार्रवाई की? आरटीआई के जवाब में फाउंडेशन का कहना है कि इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। प्रतीक चौधरी ने दोबारा गृह मंत्रालय से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी है।