{"_id":"6773d5e49d7b0a789104941b","slug":"police-will-keep-a-watch-at-night-regarding-the-new-year-2025-2024-12-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: हो जाएं सावधान, नए साल 2025 को लेकर पुलिस की रात में रहेगी नजर, यह न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: हो जाएं सावधान, नए साल 2025 को लेकर पुलिस की रात में रहेगी नजर, यह न करें
Tue, 31 Dec 2024 05:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 31 Dec 2024 05:00 PM IST
सार
सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक ने हिदायत देते हुए कहा कि नववर्ष अपने-अपने घरों में सुख एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। सड़कों पर शराब पीकर गाड़ी न चलायें। रातभर पुलिस बल द्वारा चेक प्वाइंट बनाकर सघन चेकिंग व निगरानी की जायेगी।
विज्ञापन
पुलिस व पीएसी बल फ्लैग मार्च करते हुए
- फोटो : पुलिस
विस्तार
31 दिसंबर की रात वर्ष 2024 की विदाई और 1 जनवरी को नव वर्ष 2025 के स्वागत को लेकर जहां एक ओर लोगों ने एंजॉय करने की प्लानिंग की है, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने पूरी रात चेक प्वाइंट बनाकर सघन चेकिंग व निगरानी करने की सोची है। पुलिस की टीमें हुड़दंग करने वालों पर सतर्क निगाह रखेंगी।
विज्ञापन
नव वर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर अलीगढ़ के एसएसपी संजीव सुमन ने अलीगढ़ जनपद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों, मुख्य मार्गों, बाजारों, भीड़ वाली जगहों व सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों पर नजर बनाए रखे हैं। एंटी रोमियो स्क्वायड व यूपी 112 की गाड़ियां पूरी रात दौड़ती हुईं दिखेंगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
सर्किल प्रथम के सभी महत्वपूर्ण चौराहों, सड़कों, भीड़ वाले बाजारों के आस-पास पुलिस व पीएसी ने फ्लैग मार्च किया। सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक ने हिदायत देते हुए कहा कि नववर्ष अपने-अपने घरों में सुख एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। सड़कों पर शराब पीकर गाड़ी न चलायें। रातभर पुलिस बल द्वारा चेक प्वाइंट बनाकर सघन चेकिंग व निगरानी की जायेगी। शराब पीकर वाहन चलाने एवं उपद्रवी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
शहर में रूट किया गया है डायवर्ट
बाहरी यातायात डायवर्जन
31 दिसंबर शाम चार बजे से एक जनवरी रात दो बजे तक
-एटा चुंगी चौराहा से भारी वाहन क्वार्सी चौराहा से होकर महेशपुर, हरदुआगंज, बौनेर, कमालपुर होकर जा सकेंगे।
-क्वार्सी चौराहा से वाहन एटा चुंगी, बौनेर, कमालपुर, महेशपुर तिराहा या अतरौली जाने वाले हरदुआगंज होकर जा सकेंगे।
-सारसौल चौराहा से वाहन नादा पुल, खेरेश्वर, भांकरी से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
-सासनीगेट चौराहा से वाहन मथुरा, आगरा रोड से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
नो-व्हीकल जोन
31 दिसंबर शाम चार बजे से एक जनवरी रात दो बजे तक
-एटा चुंगी चौराहा से भारी वाहन क्वार्सी चौराहा से होकर महेशपुर, हरदुआगंज, बौनेर, कमालपुर होकर जा सकेंगे।
-क्वार्सी चौराहा से वाहन एटा चुंगी, बौनेर, कमालपुर, महेशपुर तिराहा या अतरौली जाने वाले हरदुआगंज होकर जा सकेंगे।
-सारसौल चौराहा से वाहन नादा पुल, खेरेश्वर, भांकरी से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
-सासनीगेट चौराहा से वाहन मथुरा, आगरा रोड से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
नो-व्हीकल जोन
- गान्धीआई तिराहे से सेंटर प्वाइन्ट की तरफ
- मैरिस रोड चौराहे से सेंटर प्वाइन्ट की तरफ
- एसबीआई तिराहे से सेंटर प्वाइन्ट की तरफ
- मधेपुरा तिराहे (रेलवे स्टेशन) से सेंटर प्वाइन्ट की तरफ
- अतरौली अड्डा, रामघाट रोड से सेंटर प्वाइन्ट की तरफ