फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police team attacked while attempting to apprehend a wanted suspect; several injured, including two Sub-Inspectors, in stone-pelting.

Aligarh News: वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो दरोगा समेत कई घायल

Tue, 16 Jun 2026 02:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Police team attacked while attempting to apprehend a wanted suspect; several injured, including two Sub-Inspectors, in stone-pelting.
थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव गहतोली निर्मल में रविवार देर रात हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची क्वार्सी थाना पुलिस टीम पर आरोपी और उसके रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस वाहन पर जमकर पथराव किया, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए और दो दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर घेराबंदी की और मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार क्वार्सी थाने में दर्ज हत्या के प्रयास समेत मामलों में दर्ज मुकदमे का वांछित आरोपी योगेंद्र पुत्र प्रेमपाल गांव गहतोली निर्मल स्थित अपनी ननिहाल में छिपा हुआ था। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अरुण तेवतिया के नेतृत्व में क्वार्सी थाना पुलिस की टीम रविवार देर रात गांव पहुंची और योगेंद्र को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान योगेंद्र ने अपनी पेंट की जेब से चाकू निकालकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उसने कांस्टेबल आकाश चौधरी की गर्दन पर वार करने का प्रयास किया। हालांकि कांस्टेबल ने समय रहते बचाव कर लिया, जिससे चाकू उसकी सीटी की डोरी को काटता हुआ निकल गया और बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपी को लेकर टीम जैसे ही गांव से बाहर निकलने लगी, उसके परिजनों और अन्य लोगों ने पुलिस वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में वाहन के शीशे टूट गए और दो दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह सुरक्षित स्थान पर छिपकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही थाना अतरौली और पालीमुकीमपुर से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पालीमुकीमपुर के एसएचओ रवि चंद्रवाल ने बताया कि पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर मुख्य आरोपी योगेंद्र के साथ नीरज कुमार पुत्र आरामी सिंह, हिमांशु पुत्र सुनील कुमार तथा राजपाल पुत्र प्रेमराज को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल पुलिसकर्मियों का उपचार दीनदयाल अस्पताल में कराया गया। सोमवार को गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed