फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police stopped the reconstruction of Pathwari temple

Aligarh News: पुलिस ने रुकवाया पथवारी मंदिर का पुनर्निर्माण

Thu, 30 Oct 2025 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 30 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the reconstruction of Pathwari temple
खैर के गांव बझेड़ा कुंवरपुर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने पथवारी (चामण) मंदिर के पुनर्निर्माण का काम कोतवाली पुलिस ने रुकवा दिया। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। बुधवार को एसडीएम से मिले दोनों समुदायों के लोगों ने कहा कि कुछ लोगों की झूठी शिकायत पर मंदिर के पुनर्निर्माण का काम रुकवाना गलत है।
विज्ञापन




ग्राम प्रधान दरियाव सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, कालू, बबलू, टीकम सिंह, अमरपाल, प्रदीप नेहरू, हरकेश, विजय पाल, अजय वीर, अजीत खान, इस्लाम खान, लक्खा, जफरुद्दीन, राजू, योगेश, सुशील, संतोष, मोहन, बंटी, रामवीर, प्रीतम, स्वराज, इलियास और सलमान ने एसडीएम से मुलाकात की। ग्राम प्रधान दरियाव सिंह ने बताया कि गांव बसने के साथ से पथवारी मंदिर स्थापित है। पूरा गांव वहां पूजा करता है। मंदिर जर्जर होने पर सामूहिक रूप से पुनर्निर्माण का काम शुरू कराया गया था।
विज्ञापन






मुस्लिम समुदाय के अब्दुल अजीज ने भी प्रधान की बात का समर्थन करते हुए एसडीएम को बताया कि मंदिर वर्षों पुराना है। आबादी क्षेत्र में स्थित मंदिर में बारिश के दिनों में गंदा पानी भर जाता है, इसलिए मंदिर परिसर को ऊंचा करने के साथ सफाई काम शुरू कराया गया था। दरअसल गांव केपूरन सिंह ने डीएम सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर शिकायत की थी जिसमें आरोप लगाया था कि उसकी निजी जमीन पर मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि यहां पहले कोई मंदिर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायत पर पुलिस ने मंदिर के पुनर्निर्माण का काम रुकवाया था। लेखपाल की जांच में मंदिर पहले से बना पाया गया। ग्रामीण केवल उसका पुनर्निर्माण कर रहे हैं। शिकायतकर्ता अपनी मलकाना हक वाली भूमि पर काबिज है। मंदिर का निर्माण आबादी क्षेत्र में पाया गया है।
-शिशिर कुमार सिंह, एसडीएम खैर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed