फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police should work with practical efficiency: SSP

अलीगढ़ः व्यवहारिक दक्षता से काम करे पुलिस : एसएसपी

Wed, 06 Oct 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Police should work with practical efficiency: SSP
मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अधीनस्थों को व्यवहारिक दक्षता से कार्य करने व जनता से अच्छा व्यवहार रखने के निर्देश दिए। इस दौरान आगामी चुनाव के मद्देनजर अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एसएसपी ने शस्त्र सत्यापन में तेजी लाने, वारंटी व एचएस पर नजर रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा पारिवारिक हिंसा के मामलों में गंभीरता से जांच व कार्रवाई को कहा।
विज्ञापन

इसी तरह त्योहारों को लेकर भी बाजार पर विशेष नजर के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में महिलाओं, वृद्धों, किसानों, मजदूरों, व्यवसायी व नौकरी पेशे वालों का चालान न करने, सिर्फ सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग के निर्देश दिए। झगड़ों में चोटिल के आने पर एनसीआर के बजाय मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। अब तक चल रहे ऑपरेशनों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। अपराधियों की सतत निगरानी, वांछितों की गिरफ्तारी, ऑपरेशन पहचान में सत्यापन करने के निर्देश दिए। मादक पदार्थ की बिक्री व जुआ सट्टे पर रोक, सैनिक सम्मेलन कर समस्याएं सुनने, गुणवत्तापरक विवेचना पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सभी एएसपी, सभी सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed