{"_id":"62337f9ff727567610739e58","slug":"police-sent-three-robbers-to-jail-harduaganj-news-ali2873283159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: तीन लुटेरों को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: तीन लुटेरों को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलाली पनेठी रोड पर बुधवार शाम बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवक से मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। युवक के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने पीछा कर एक लुटेरे को धर दबोच लिया। पुलिस ने अन्य दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव की सुनीता पत्नी संजय ने बताया कि बुधवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनके बेटे गीतम से गांव के निकट बाइक सवार तीन लुटेरों ने मोबाइल छीन लिया।
मारपीट कर रुपये मांगने लगे। इस दौरान गीतम के शोर मचाने पर गांव के ही अन्य लोग वहां आ गए, उन्होंने पीछा कर एक लुटेरे को दबोच लिया। उसने अपना नाम भोला पुत्र पप्पू सिंह गांव भदेसी थाना गांधी पार्क बताया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। अभियुक्त से मिली जानकारी के आधार पर मछुआ नहर के पास से फरार अभियुक्त विकास व राहुल निवासी भदेसी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।