फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police searched abducted medical student in a few hours

Aligarh News: पुलिस ने चंद घंटों में तलाशी अगवा मेडिकल छात्रा, मर्जी से गई थी ई बस कंडक्टर के साथ

Sun, 02 Jul 2023 12:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Jul 2023 12:18 AM IST
सार

मूल रूप से अतरौली की युवती खैर रोड पर अपने भाई के साथ रहती है और यहां एक कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार शाम उसके भाई ने पुलिस को यह सूचना दी कि युवती को कार सवार अगवा कर ले गए हैं। इस सूचना पर पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी व आसपास के घरों की जांच पड़ताल के बाद रात में ही तीन युवक दबोच लिए गए।

विज्ञापन
Police searched abducted medical student in a few hours
अगवा करना प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के खैर रोड इलाके से अगवा की गई मेडिकल छात्रा चंद घंटों बाद ही मथुरा में मिल गई। उसके साथ ई-बस सेवा का कंडक्टर भी दबोचा गया। कंडक्टर उसे अपने चार दोस्तों के सहयोग से ले गया था। पांचों युवकों को पुलिस ने जेल भेजा है। वहीं युवती को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। जहां उसके बयान दर्ज कराने के बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

विज्ञापन


मूल रूप से अतरौली की युवती खैर रोड पर अपने भाई के साथ रहती है और यहां एक कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार शाम उसके भाई ने पुलिस को यह सूचना दी कि युवती को कार सवार अगवा कर ले गए हैं। इस सूचना पर पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी व आसपास के घरों की जांच पड़ताल के बाद रात में ही तीन युवक दबोच लिए गए। उनसे पूछताछ के आधार पर उजागर हुआ कि वह जिस युवक के साथ गई है, वह उनका दोस्त है और ई बस सेवा में कंडक्टर है। युवती उसके साथ सहमति से गई है। 
विज्ञापन


इस जानकारी के बाद पुलिस ने आसपास के जनपदों में कार नंबर के आधार पर उसकी चेकिंग शुरू कराई। इसी प्रयास में मथुरा में युवक युवती कार सहित पकड़ लिए गए। साथ में एक अन्य सहयोगी पकड़ा गया। उजागर हुआ कि कंडक्टर अपने चारों सहयोगियों की मदद से ही युवती को लेकर गया था। पकड़े गए युवकों में मुख्य आरोपी राहुल निवासी कोतवाली नगर हाथरस के अलावा बरला क्षेत्र के गांव सराय निवासी असलम गाजी, गोंडा क्षेत्र के डिगसारी निवासी गोविंद सिंह, राहुल का भाई विपिन चौधरी, हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के टिकरीकला निवासी हजरत शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी लोग एक साथ ई बस सेवा में काम करते हैं। एएसपी पुनीत द्विवेदी के अनुसार जिस कार से युवती को ले जाया गया था। वह भी बरामद हुई है। पांचों को जेल भेजा गया है। युवती अपनी मर्जी से गई थी। यह स्पष्ट हुआ है। अब उसे वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। अब उसके बयान आदि कराए जाएंगे। इसके बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed