{"_id":"5d2f71328ebc3e6ce559bc62","slug":"police-reveals-murder-case-in-hathras-moradabad-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: पुलिस का खुलासा, शादी से इंकार पर प्रेमी ने ही मारा था प्रेमिका को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: पुलिस का खुलासा, शादी से इंकार पर प्रेमी ने ही मारा था प्रेमिका को
Thu, 18 Jul 2019 05:38 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 18 Jul 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव के वाजीदपुर में पिछले माह हुई युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने राजफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे युवती के पिता द्वारा शादी से इंकार करने का मामला निकलकर आया है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव वाजीदपुर निवासी युवती सर्वेश कुमार पुत्री चंद्रपाल सिंह का संजय पुत्र साहब सिंह निवासी ढक नगला कोतवाली नरौरा जनपद बुलंदशहर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर संजय वाजीदपुर आकर युवती से मिलता था। संजय ने युवती के पिता चंद्रपाल सिंह के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे चंद्रपाल ने नहीं माना और सर्वेश की शादी दूसरी जगह तय कर दी।
विज्ञापन
इससे संजय बौखला गया और शादी से दो दिन पूर्व शाम के वक्त वह उस समय सर्वेश से मिलने पहुंचा, जब घर में केवल महिलाएं ही मौजूद थीं। वह अक्सर घर में आता-जाता रहता था, इसलिए किसी ने कुछ नहीं पूछा। कमरे में बंद कर संजय ने उसकी चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
इधर, घरवालों ने कोतवाली में युवती की आत्महत्या की तहरीर दे दी और मामले दबाना चाहा। पोल उस समय खुल गई, जबकि पीएम रिपोर्ट में हत्या का कारण गला दबाना आया। इसके बाद पुलिस ने मामला हत्या में तरमीम कर विवेचना शुरू कर दी। कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया। इसके बाद आरोपी की पुलिस ने तलाश की तो जानकारी में आया कि वह ट्रेन से भागने की फिराक में है। पुलिस ने गुरुवार की रात को रेलवे स्टेशन से संजय को पकड़कर जेल भेज दिया गया।