फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police Recruitment Examination: Racket Done Before Leaking Paper

पुलिस भर्ती परीक्षा: पेपर लीक कराने से पहले रैकेट दबोचा गया

Wed, 20 Jun 2018 01:37 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 20 Jun 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Examination: Racket Done Before Leaking Paper
पुलिस भर्ती परीक्षा: पेपर लीक कराने से पहले रैकेट दबोचा गया - फोटो : Rupesh
 यूपी पुलिस-पीएसी सिपाही भर्ती परीक्षा-2018 में पेपर लीक कराने की योजना को अलीगढ़ पुलिस ने नाकाम कर दिया। अंतर्राज्यीय रैकेट के नौ सदस्यों को पुलिस ने पेपर लीक होने से पहले सोमवार रात दबोच लिया। इनमें अलीगढ़ के कुछ कोचिंग सेंटर संचालक भी शामिल हैं। दिल्ली के मुखर्जी नगर की कोचिंग मार्केट से संचालित इस रैकेट के सरगना वाराणसी से पेपर लीक कराने की तैयारी में थे। अभी वाराणसी, दिल्ली और मथुरा से ताल्लुक रखने वाले रैकेट के कुछ खास सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश में संबंधित जनपदों की टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। 
विज्ञापन


एसएसपी अजय कुमार साहनी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले इनपुट था कि पश्चिमी यूपी के कई जिलों में कोचिंग सेंटरों के माध्यम से पेपर लीक कराने की तैयारी है। इसी पर एसओजी (इंटेलीजेंस विंग) काम कर रही थी। मुखबिरों ने बताया कि टप्पल के कस्बा जट्टारी के जरतौली रोड की अपैक्स-डिफेंस एकेडमी के संचालकगण (पार्टनर) अशोक कुमार, श्याम सिंह व जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू ने पेपर लीक कराकर परीक्षा से दो घंटे पहले ‘आंसर की’ देने के नाम पर अभ्यर्थियों से एक लाख से लेकर तीन लाख रुपये तक वसूल किए। 
विज्ञापन


साहनी ने बताया कि सोमवार देर रात गांधीपार्क क्षेत्र में धनीपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर से अशोक कुमार व जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू को सात अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से डेढ़ लाख रुपये नकद, फर्जी ‘आंसर की’, 20 अभ्यर्थियों के मूल प्रवेश पत्र, 80 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की फोटो प्रति मोबाइल में व आठ मोबाइल बरामद हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed