फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police opened the shop at 1 o'clock in the night, the groom bought clothes

Aligarh News: पुलिस ने रात को एक बजे खुलवाई दुकान, दूल्हे ने खरीदे कपड़े

Fri, 30 May 2025 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Police opened the shop at 1 o'clock in the night, the groom bought clothes
गांव काजिमाबाद में दूल्हे को कार से खींचकर पीटे जाने के बाद बरात चढ़त नहीं हो सकी। क्योंकि झगड़े में दूल्हे के कपड़े खराब हो गए थे लिहाजा पुलिस ने भी तत्काल विवाद थामने के लिए रात को एक बजे अतरौली में एक दुकान खुलवाई। जहां से परिवार वालों ने दूल्हे के लिए कपड़े खरीदे। सुबह फेरों (भांवर) की रस्म होने के बाद बरात विदा हुई।
विज्ञापन


गांव काजिमाबाद निवासी सत्यपाल ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे उनकी बेटी गीता की बरात जिला बुलंदशहर के थाना खुर्जा के गांव महरूपुर से आई थी। दूल्हे करन सहित सभी बराती तैयारियों में लगे थे। बरात रात करीब 9:30 बजे आंबेडकर पार्क स्थित धर्मशाला से चढ़कर लड़की के दरवाजे तक आनी थी। दूल्हा करन अपने दोस्तों के साथ कार में बैठकर धर्मशाला तक गया था। इसी दौरान कार को बैक करते वक्त कार का पहिया एक बालक के पैर पर चढ़ गया। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि यहां मौजूद लोगों ने दूल्हा करन और उसके दोस्त अभिषेक पर हमला कर दिया। दूल्हे के कपड़े फट गए। कार को भी क्षति पहुंचाई गई।
विज्ञापन








दुल्हन की बुआ का मंगलसूत्र, जंजीर गायब



अतरौली। दुल्हन के पिता सत्यपाल ने बताया कि उनकी बहन सुंदरी देवी भी शादी में आई थीं। बीच-बचाव में उनके गले में पड़ा मंगल सूत्र गायब हो गया। झगड़े में परिवार की अन्य तीन महिलाओं की जंजीर भी गायब हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन








बरात की कार एक बच्चे से टच होने के कारण दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। दूल्हे के दोस्त अभिषेक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।- सर्जना सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed