फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police now engaged in fresh investigation in Farrukhabad judge case

Aligarh: जज प्रकरण में पुलिस अब नए सिरे से जांच में जुटी, दो किलोमीटर के दायरे में की दुकानदारों से पूछताछ

Mon, 18 Nov 2024 02:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 02:37 PM IST
सार

थाना खैर क्षेत्र में 29 अक्तूबर को फर्रुखाबाद में तैनात विशेष न्यायाधीश डॉ. अनिल कुमार सिंह का बोलेरो सवार बदमाशों ने पीछा किया था और असलहा दिखाकर उन्हें रोकने की कोशिश की थी। वह घटना के समय नोएडा स्थित अपने घर जा रहे थे।

विज्ञापन
Police now engaged in fresh investigation in Farrukhabad judge case
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद में तैनात विशेष न्यायाधीश डॉ अनिल कुमार सिंह का पीछा करने के मामले में पुलिस अब नए सिरे से जांच करने में जुट गई है। 17 नवंबर को पुलिस ने सुजानपुर गेट से सोफा नहर तक करीब दो किलोमीट दायरे में स्थित दुकानदारों से घटना के बारे में जानकारी की और इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

विज्ञापन


शुरू में जट्टारी से बोलेरो सवारों के पीछा करने की बात कही गई थी। बोलेरो का जो नंबर बताया गया है, वह अलीगढ़ में पंजीकृत नहीं मिला है। डॉ. अनिल सिंह ने इस संबंध में सोफा पुलिस चौकी पर पहुंचकर बयान दिए थे और विवेचक को घटना स्थल दिखाया था। तब खुलासा हुआ था कि सुजानपुर गेट से बदमाशों ने उनका पीछा शुरू किया था।
विज्ञापन


पुलिस यह भी मानकर चल रही है कि बदमाशों ने भ्रमित करने के लिए कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर रैकी की हो। सीओ खैर वरुण कुमार सिंह ने बताया कि तमाम बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। घटना वाले दिन अलीगढ़-खैर मार्ग से होकर गुजरने वाली अन्य कारों के नंबरों को भी ट्रेस कराया जाएगा, ताकि सच्चाई का पता चल सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
थाना खैर क्षेत्र में 29 अक्तूबर को फर्रुखाबाद में तैनात विशेष न्यायाधीश डॉ. अनिल कुमार सिंह का बोलेरो सवार बदमाशों ने पीछा किया था और असलहा दिखाकर उन्हें रोकने की कोशिश की थी। वह घटना के समय नोएडा स्थित अपने घर जा रहे थे। इस मामले में नौ नवंबर को विशेष न्यायाधीश ने ई-मेल के माध्यम से पश्चिमी यूपी के कुख्यात सुंदर भाटी व उसके गैंग पर हमला करने का संदेह जताया था और कहा था कि उन्होंने नोएडा में तैनाती के दौरान इस गिरोह के सदस्यों को सजा सुनाई थी। इसी बदला लेने के लिए घटना की कोशिश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed