फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   police mitr will present at holika dahan

दोनों समुदायों के पुलिस मित्र कराएंगे होलिका दहन..किसी को न डालने देंगे कोई विघ्न

Thu, 25 Mar 2021 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
police mitr will present at holika dahan
महानगर में रविवार को होलिका दहन की शाम शब-ए-बारात को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। खास बात है कि शब-ए-बारात से पहले होलिका दहन को लेकर दोनों समुदायों के पुलिस मित्र बीट-वार तैयार किए जा रहे हैं। पुराने शहर के देहली गेट, सासनी गेट और कोतवाली क्षेत्र के शत-प्रतिशत होलिका दहन स्थलों पर पुलिस की तैनाती के साथ-साथ यह व्यवस्था की जाएगी। इसे लेकर पुलिस प्रशासनिक स्तर पर पुलिस मित्रों की सूची तैयार की जा रही है और सभी को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

महानगर में होली वैसे दो दिन पहले यानी छोटी होली से एक दिन पहले शुरू हो जाती है। छोटी होली से एक दिन पहले बाजार में दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर होली खेलते हैं। इसके बाद रविवार को छोटी होली और सोमवार को धूल मनाई जाएगी। रविवार शाम को होलिका दहन के बाद शहर में शब-ए-बारात भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसे लेकर पुलिस प्रशासनिक बेहद चौकसी बरतने की तैयारी कर रहा है। सुरक्षा के लिए थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया है। शनिवार सुबह से ही शहर भर में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी और ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। साथ में देहात से एसओ, सब इंस्पेक्टर, सिपाही, पीएसी व आरएएफ तक बुलाई जा रही है। शनिवार यानी बाजार की होली के दिन से लेकर सोमवार को धूल के दिन तक यहां कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि होली को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। होलिका दहन स्थल पर पुलिस लगाई जा रही है। साथ में पुराने शहर के मिश्रित आबादी वाले सभी होलिका दहन स्थलों पर दोनों समुदायों के पुलिस मित्रों को भी पुलिस के साथ लगाया जाएगा।
इसके लिए तैयारी की जा रही है। ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है। वे लोग सौहार्द बनाकर होलिका दहन कराएंगे। किसी भी खुराफात पर तत्काल पुलिस की मदद से माहौल सामान्य करने की कोशिश करेंगे। साथ में खुराफातियों को नोटिस भेजने व पाबंद करने का काम भी किया जा रहा है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।
रंगों से है परहेज तो इन बाजारों में जाने से बचें
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी मुनिराज जी ने सुरक्षा का ध्यान रखने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि छोटी होली से एक दिन पहले बाजार की होली के दिन मुख्य बाजारों जयगंज, अचल ताल, रेलवे रोड, महावीर गंज, कनवरी गंज, फ ूल चौराहा, बड़ा बाजार, सासनीगेट, रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, बाबरी मंडी, तुर्कमान गेट आदि क्षेत्रों लोग होली खेलते हैं।

टेसू के फू लों से रंग बनाने के लिए बडे़ बड़े ड्रम रखे जाते हैं। जिन लोगों को रंगों से परहेज है। वह काम न होने पर इन बाजारों में जाने से बचें। इसी तरह धूल के दिन भी लोग उन इलाकों में भी ऐसे लोग जाने से बचें।
ये हैं खास बातें
-852 स्थानों पर इस बार शहर में जलाई जाएगी होली।
-03 थाना क्षेत्रों के होलिका दहन संवेदनशील श्रेणी में ।
-आरएएफ, पीएसी, देहात के आधा दर्जन एसओ लगेंगे।
-5 दर्जन दरोगा व काफी संख्या में सिपाही भी देहात से।
-सभी चौकियों के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय।
-सभी थाना प्रभारी-लैपर्ड अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय।
-प्रत्येक होलिका स्थल पर फोर्स-होलिका दहन समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed