फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   police man die in road accident on highway

मडराक हाईवे पर दुर्घटना में सिपाही की मौत

Wed, 09 Dec 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
police man die in road accident on highway
मडराक क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव पड़ियावली के सामने सिपाही की बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना के समय सिपाही किसी निजी काम से बाइक पर सवार होकर आगरा रोड गया था। वहां से लौटते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना परिसर में रहने वाले 40 वर्षीय विष्णु कुमार पुलिस कंट्रोल रूम स्थित यातायात कार्यालय की पीआरवी पर तैनात थे। वे देर शाम साढ़े सात बजे बाइक से आगरा रोड से हाईवे के रास्ते होकर लौट रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वे सादा कपड़े पहने थे। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी तो एसओ मडराक मौके पर पहुंच गए और घायल सिपाही को जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। जहां उनकी पहचान सिपाही के रूप में हुई। खबर पर पूर्व विधायक जमीरउल्लाह भी जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। कुछ देर बाद ही विष्णु को मृत घोषित कर दिया गया। एसओ मडराक राजीव कुमार के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed