फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police got clean chit in kk hospital case

केके हॉस्पिटल प्रकरण में पुलिस को क्लीनचिट

Mon, 08 Mar 2021 01:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Police got clean chit in kk hospital case
रामघाट रोड इलाके के केके हॉस्पिटल में 26 फरवरी को हुए घटनाक्रम की जांच में क्वार्सी पुलिस व इंस्पेक्टर छोटेलाल को क्लीन चिट मिल गई है। सीओ तृतीय के स्तर से की जा रही जांच अब अंतिम दौर में है और जल्द ही जांच रिपोर्ट आईजी को सौंप दी जाएगी। जांच रिपोर्ट में ही डॉक्टर व तीमारदारों की गलती स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

वाकया 26 फरवरी की शाम का है, जब केके हॉस्पिटल में डॉक्टरों व तीमारदारों के बीच मारपीट हुई थी। खबर पर पहुंची पुलिस के सामने दोनों पक्षों में मारपीट हो रही थी। इस पर पुलिस बीचबचाव करते हुए डॉक्टर सहित दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान डॉक्टर को धकियाते और पीटकर ले जाते हुए वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो को आधार बनाकर डॉक्टर गुस्से में आ गए थे। डॉक्टरों के गुस्से के चलते सिपाही गौरव को निलंबित कर दिया था। मगर डॉक्टरों ने अगले दिन शनिवार को हड़ताल करते हुए रामघाट रोड पर जाम व धरना दिया था, जिसमें उन्होंने इंस्पेक्टर के निलंबन सहित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी। उसी दिन इस मामले की जांच आईजी ने सीओ तृतीय को सौंपी थी। यह तय किया गया था कि सीओ जांच में पुलिस की गलती स्पष्ट करेंगे, उस आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उसी शाम एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें डॉक्टर व उनका स्टाफ मारपीट कर रहे हैं और पुलिस बीचबचाव कर रही है। उस वीडियो के आने के बाद डॉक्टरों ने फिर आईजी से मुलाकात की और हड़ताल वापस ली थी। इधर, इस मामले में जांच कर रहे सीओ तृतीय अनिल समानिया ने अब तक की जांच में यह पाया है कि पुलिस ने सूचना के आधार पर जो किया, वह सही था। पुलिस की भूमिका पूरे मामले में गलत नहीं है। अगर पुलिस ऐसा न करती तो शायद वहां कोई और बड़ा घटनाक्रम घटित हो सकता था। उन्होंने स्वीकारा कि पुलिस को क्लीन चिट दे दी गई है। जांच अंतिम दौर में है, जल्द ही रिपोर्ट आईजी को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। हां, फौरी जांच में यह जरूर साफ हो गया है कि पुलिस ने सही भूमिका निभाई थी। पुलिस की गलती स्पष्ट नहीं हुई। बाकी जांच रिपोर्ट मिलने पर निर्णय लिया जाएगा।-पीयूष मोर्डिया, आईजी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed