{"_id":"5d40adc18ebc3e6cfb087fc2","slug":"police-encounter-aligarh-news-ali2097368115","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीन शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एसओ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तीन शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एसओ घायल
Wed, 31 Jul 2019 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
वारदाता के बाद मौके पर पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
पिसावा की शादीपुर नहर पुल पर चेकिंग के दौरान रात करीब साढ़े बारह बजे दो मोटरसाइकिल सवार छह बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन बदमाश जावेद पुत्र मुस्ताक निवासी नई बस्ती थाना दादरी (नोएडा), पुष्पेंद्र पुत्र राजेंद्र निवासी बीघा की गढ़ी थाना टप्पल (अलीगढ़), कुलदीप पुत्र राजवीर निवासी बीघा की गढ़ी थाना टप्पल अलीगढ़ पकड़ लिया।
विज्ञापन
गोली लगने से तीनों बदमाश और एसओ पिसावा मृदुल कुमार घायल हो गए। तीन बदमाश अंधेरे में फरार हो गए। बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग जारी है। घायलों को उपचार के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया है। घायल अभियुक्त विगत दिनों खाल व्यापारी से हुई लूट और अन्य घटनाओं में वांछित हैं, बदमाशों से लूट के 90 हजार रुपये असलहा, कारतूस, खोका, बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन