{"_id":"65d7a1d9cd0edd01ff093a84","slug":"police-empty-handed-in-robbery-from-constables-house-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-100427-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सिपाही के घर से चोरी में पुलिस खाली हाथ, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सिपाही के घर से चोरी में पुलिस खाली हाथ, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
Fri, 23 Feb 2024 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:04 AM IST
सार
सिपाही के घर से चोरों ने अलमारी में रखें लाखों रुपये के जेवरात व 95 हजार रुपये नगदी चोरी कर लिए थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरी की घटना हुई 36 घंटे हो गए, लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बा दादों के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी रामबीरेश उर्फ वीरेश पुत्र भगवान सिंह का बेटा अर्जुन यादव जिला फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज में सिपाही के पद पर तैनात है। 20 फरवरी की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने सिपाही के घर को निशाना बनाकर अलमारी में रखें लाखों रुपये के जेवरात व 95 हजार रुपये नगदी चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
बीते 17 फरवरी को सिपाही की पत्नी घर पर ताला लगाकर यूपी पुलिस की परीक्षा देने अलीगढ़ गई थी। पीड़ित सिपाही की पत्नी प्रियंका यादव ने बताया ससुर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरी की घटना हुई 36 घंटे हो गए, लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
22 फरवरी की शाम तक अगर घटना का खुलासा नहीं हुआ तो 23 फरवरी सुबह परिवार सहित उच्च अधिकारियों के सामने न्याय की गुहार लगाएंगे। लौंग, हार, चार जंजीर, तेरह अंगूठी, एक मंगलसूत्र, चार चूड़ी, एक सोने की कुंदनानी, एक टीका, एक झुमकी, दो जोड़ी झाले, एक जोड़ी कुंडल, एक हाथ फूल, एक हार कंठी, छह जोड़ी पायल, पांच बर्तन चांदी, एक गुच्छा चांदी, चार जोड़ी बिछिया सहित 95 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। कस्बा में सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं, जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन