{"_id":"6a03996c79269391010b266a","slug":"police-conduct-self-census-on-uniform-force-day-aligarh-news-c-2-gur1004-972196-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: यूनिफॉर्म फोर्स डे पर पुलिस में हुई स्वगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: यूनिफॉर्म फोर्स डे पर पुलिस में हुई स्वगणना
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर स्वगणना पोर्टल पर विवरण भरता हुआ पुलिस स्टाफ : स्रोत स्वयं
जनगणना-2027 के प्रथम चरण को गति देने के लिए मंगलवार को यूनिफॉर्म फोर्स डे के अवसर पर पुलिस विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वगणना दर्ज कर समाज को डिजिटल भागीदारी का संदेश दिया।
डीआईजी प्रभाकर चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर अपनी गणना दर्ज कराई। इस पहल के माध्यम से उन्होंने न केवल समस्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों को प्रेरित किया, बल्कि आम नागरिकों से भी समय रहते इस प्रक्रिया को पूरा करने का आह्वान किया। ऑनलाइन स्वगणना की यह सुविधा 21 मई तक उपलब्ध रहेगी।
डीआईजी ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों और विशेषकर वर्दीधारी बल के जवानों को इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। वहीं, एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने परिवार की गणना पूर्ण करने के साथ-साथ आमजन को भी इसके लाभ समझाएं।