{"_id":"2e659001038ca866cca4c7fe9b1d96b6","slug":"police-chauki-will-inaugtrate-soon-in-khatikan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीकान में खुलेगी पुलिस चौकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीकान में खुलेगी पुलिस चौकी
अलीगढ़
Updated Sun, 22 Nov 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। महानगर के खटीकान में हुए बवाल के बाद इस इलाके के लोगों की मांग पर कैलाश गली के मुहाने पर पुलिस चौकी की स्थापना होना तय हो गया है। यहां एक बंद पड़ी चक्की के भवन पर पुलिस चौकी स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन के स्तर से एसएसपी को भेजा गया है। इस पर अगले एक-दो दिन में चौकी स्थापना की उम्मीद है। इसके अलावा शांति समिति बैठक में आई डिमांड के अनुसार खैर रोड पर पुलिस गश्त के लिए अलग से एक जीप थाने को मुहैया कराना भी तय किया गया है।
बता दें कि बवाल के बाद पहले ही दिन से यहां सराय-मियां व खटीकान को जोडने वाले केंद्र पर एक पुलिस चौकी स्थापना की मांग उठ रही है। इसके बाद से प्रशासनिक स्तर से यहां भवन तलाशा जा रहा था। इसी में एक भवन पुरानी बंद चक्की वाला है, जिस पर काफी समय से अदालत में विवाद भी विचाराधीन है। शनिवार को यहां दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर इस विवाद पर चर्चा हुई। बाद में नगर निगम की हद में इस संपत्ति को बताया गया। इसके अलावा एक चौकी बाबरी मंडी में भी स्थापित करने के लिए प्रस्ताव आया है।
सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार फिलहाल कैलाश गली के मुहाने व दूसरे प्रस्ताव को एसएसपी स्तर पर भेज दिया गया है। जल्द ही चौकी यहां स्थापित करा दी जाएगी। दूसरा खैर रोड पर व्यापारियों के स्तर से यहां पुलिस गश्त कम होने की बात आई तो इसके लिए तत्काल पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर तय किया गया कि थाने को खैर रोड पर गश्त के लिए एक अलग से जीप मुहैया कराई जाएगी।