फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police came out on the streets to make the lock down effective

लॉक डाउन प्रभावी बनाने को बाइक से सड़कों पर उतरी पुलिस

Sun, 03 May 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police came out on the streets to make the lock down effective
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए क्वार्सी बाइपास पर होता फ्लैग मार्च। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए गए लॉक डाउन को प्रभावी बनाने के लिए शनिवार को पुलिस दिन में पैदल और शाम को बाइकों पर सड़कों पर उतरी। सीओ प्रथम विशाल पांडेय ने सर्किल के तीनों थाना क्षेत्रों में बाइक पर पुलिस के साथ मार्च किया। लोगों से अपील की कि वह घरों के भीतर ही रहें। इसी तरह सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में बन्नादेवी इलाके में और सीओ तृतीय अनिल समानिया ने क्वार्सी थाना क्षेत्र के साथ ही सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दिन में पैदल व शाम को बाइक मार्च निकाला। उन्होंने भी जनता से घरों के भीतर रहने का आह्वान किया। इस मार्च में थाना देहली गेट इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा, एसएसआई मो. अकरम, कोतवाली इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, सासनी गेट इंस्पेक्टर जावेद खां, क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अमित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

लॉक डाउन : 562 वाहनों के ई चालान
लॉक डाउन के दौरान जोन और बैरियर्स सिस्टम पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 562 वाहनों के ई-चालान किए। इनसे 658900 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। हालांकि कुछ वाहन चालकों से मौके पर ही चालान भर दिया, जिनसे 2500 रुपये की वसूली हुई। एसएसपी मुनिराज जी के मुताबिक कार्रवाई के क्त्रस्म में 2 मई का दिन पहली बार आया है, जब किसी व्यक्ति को 188 के तहत पाबंद नहीं किया गया। यह साबित करता है कि लोग अब स्वयं ही जागरूक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed