फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   police arrested two child criminals for killing six-year-old boy in raghupura aligarh

पिता देता था कम मजदूरी तो मजदूरों ने ले ली बच्चे की जान, क्राइम पेट्रोल देख सीखा हत्या का तरीका

Sun, 21 Feb 2021 07:54 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, छर्रा (अलीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, छर्रा (अलीगढ़) Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Feb 2021 07:54 AM IST
विज्ञापन
police arrested two child criminals for killing six-year-old boy in raghupura aligarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पिछले दिनों गांव रघुपुरा में छह वर्षीय बालक की हत्या का पुलिस ने राजफाश करते हुए दो बाल अपराधियों को पकड़ा है। कम मजदूरी मिलने से नाराज दोनों अपराधियों ने क्राइम पेट्रोल और सीआईडी जैसे सीरियलों से आइडिया लेकर पहले बच्चे का अपहरण किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में हादसा दिखाने के लिए कपड़े और चप्पल उतारकर शव को नलकूप की कुंडी में फेंक दिया था। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों बाल अपराधियों ने बताया कि रघुपुरा निवासी नीटू उर्फ बालिस्टर पुत्र मिट्ठन उन दोनों से अपने खेतों में सुबह से शाम तक काम कराता था। बदले में मजदूरी के नाम पर कभी 30 तो कभी 50 रुपये ही देता था। इसके साथ ही उनका उत्पीड़न करता था। 
विज्ञापन


इसी बात का बदला लेने के लिए 13 फरवरी को घने कोहरे का फायदा उठाते हुए एक बाल अपराधी ने बच्चों के साथ गांव के बाहर समाधि के पास खेल रहे नीटू के 6 साल के बेटे आदित्य का अपहरण किया और सरसों के खेत में ले जाकर दूसरे के हवाले कर दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर छिपा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बच्चे के लापता होने का क्षेत्र में हल्ला मचा। चर्चा फैली कि एक तांत्रिक ने शव नलकूप की कुंडी में मिलने की बात परिवार वालों से कही है। इस पर दोनों ने रात के अंधेरे में शव को बोरी से निकाला। कपड़े और चप्पल उतारकर नगला बल्देव निवासी हरेंद्र पुत्र सूरजपाल के नलकूप की कुंडी में शव डाल दिया था, ताकि हादसा नजर आए। 15 फरवरी को शव बरामद हुआ था। दोनों अपराधियों को पुलिस ने अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed