फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police arrested accused in Aligarh innocent death case

अलीगढ़ मासूम मौत मामला: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पूछताछ में कुबूल किया जुर्म

Wed, 29 Sep 2021 08:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Sep 2021 08:50 AM IST
सार

अलीगढ़ पुलिस ने गोंडा थाना इलाके में चार साल की मासूम बच्ची की मौत के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन
Police arrested accused in Aligarh innocent death case
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गोंडा में लापता अनुसूचित जाति की चार साल की बच्ची की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। आोरपी ने पूछताछ में बच्चे की हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीमें अलग-अलग पूछताछ में जुटी हैं। इस मामले में आज पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा सकती है। 
विज्ञापन


पानी में मिला लापता बच्ची का शव, पुलिस पर पथराव
आपको बता दें कि थाना क्षेत्र में रविवार शाम से लापता अनुसूचित जाति की चार साल की बच्ची का शव सोमवार सुबह धान के खेत में भरे पानी में उल्टा पड़ा मिला था। इस खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। पुलिस जांच के बाद शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय ग्रामीण आक्रोशित हो उठे थे। 
विज्ञापन


पुलिस की गाड़ियों का रास्ता रोककर जाम लगाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों की ओर से पथराव किया, जिसमें एक दरोगा का सिर फट गया और सीओ की गाड़ी के शीशे टूट गए। किसी तरह लाठियां फटकारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान लोगों ने पुलिस विरोधी नारेबाजी भी की। हालांकि परिवार में दादी व मां ने दुष्कर्म के बाद हत्या का अंदेशा जताया था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण पानी में डूबना आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके के गांव का मजदूर तीन बच्चों का पिता है। उसकी चार वर्षीय सबसे बड़ी बेटी रविवार शाम करीब छह बजे से गायब थी। इसे लेकर रविवार देर रात ही पुलिस चौकी पर गुमशुदगी सूचना दे दी गई थी। पिता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि वह शाम करीब 6 बजे पैंठ में कुछ सामान खरीदने जा रहा था। तब उसकी बच्ची व अन्य बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। जब वह पैंठ से लौटा तो उसकी बेटी गायब थी। 

उसने बच्चों से अपनी बेटी को लेकर पूछा तो पता चला कि वह उसके पैंठ जाने के दौरान उसके ही पीछे-पीछे निकल गई। फिर किसी ने उसे नहीं देखा। गुमशुदगी सूचना पर हल्का दरोगा सचिन कुमार ने गांव व आसपास खेतों में परिवार के साथ बच्ची को तलाशा, मगर अंधेरा अधिक होने के कारण कहीं कुछ नहीं मिला।


पुलिस व परिजन बच्ची को तलाश ही रहे थे कि सोमवार सुबह 11 बजे घर से चार सौ मीटर दूर एक धान के खेत के कौने में हो गड्ढे में भरे पानी में उसका शव उल्टा पड़ा मिला था। उसके हाथ, पैर व मुंह का कुछ हिस्सा सफेद पड़ रहा था। मुंह जमीन की तरफ था। कान के सहारे खरोंच का निशान भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed