फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police arrested a young man who molested a girl

Aligarh: बालिका से छेड़खानी करने वाला युवक पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Sat, 07 Dec 2024 12:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 12:30 PM IST
सार

युवक ने आठ साल की बालिका को एक दुकान से गुटका लाने भेजा था। फिर खुद तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। आरोप है कि बालिका जैसे ही कमरे में पहुंची तभी युवक ने दुष्कर्म की नीयत से बालिका के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Police arrested a young man who molested a girl
आरोपी भेजा जेल - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र इलाके में एक आठ साल की बालिका संग छेड़खानी करने वाले युवक को पुलिस ने 6 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। युवक ने बालिका को गुटका मंगाने के बहाने से अपने घर बुलाया था। बालिका के शोर मचाने व परिजनों के आ जाने पर आरोपी तीन मंजिला मकान की छत से कूदकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को तलाश लिया फिर उससे पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस अशोक कुमार के अनुसार क्वार्सी क्षेत्र के चंदनिया निवासी युवक भास्कर सैनी ने आठ साल की बालिका को एक दुकान से गुटका लाने भेजा था। फिर खुद तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। आरोप है कि बालिका जैसे ही कमरे में पहुंची तभी युवक ने दुष्कर्म की नीयत से बालिका के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। किसी तरह बालिका उसके चंगुल से छूटकर शोर मचाते हुए मकान से नीचे उतर आई। 
विज्ञापन


फिर पूरी घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजन अन्य लोगों के साथ जब मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचे तो आरोपी युवक भास्कर सैनी छत के रास्ते कूदकर भाग गया। सीओ के अनुसार मामले में बालिका के परिजनों की ओर से युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके आधार पर आरोपी भास्कर सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed