फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   police and sp youth brigade fiercely over CM effigy burning

मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने को लेकर सपा यूथ बिग्रेड और पुलिस में जमकर नोकझोंक

Sun, 04 Oct 2020 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
police and sp youth brigade fiercely over CM effigy burning
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अर्जुन व कार्यकर्ताओ को पुलिस हटाते हुए । - फोटो : CITY OFFICE
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर के नेतृत्व में घंटरबाग इगलास स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ का किया गया।
विज्ञापन

राज्यपाल के नाम तीन सूत्री ज्ञापन तहसीलदार इगलास को दिया गया। इसमें जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने कहा योगी सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। हाथरस में जो भी घटना घटित हुई है, वह शर्मनाक है। प्रशासन आरोपियों को बचाना चाहता है। यूथ ब्रिगेड अलीगढ़ के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष की तत्काल रिहाई चाहते हैं अन्यथा सड़क पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष मोहसिन मेवाती, अनिल चौधरी, शमशेर खान, अजय शर्मा ,चौधरी रोतान सिंह, डॉ. इसाक अल्वी, इंदु यादव, प्रवीण चौधरी, राहुल मित्तल, गोविंद यादव, पूरन सिंह, शादाब ठाकुर, आरिफ सिद्दीकी, पवन सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed