{"_id":"6a0588048a76d78c0802269a","slug":"poison-given-to-minor-student-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नाबालिग छात्रा को दिया जहर, प्रेमी सहित तीन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नाबालिग छात्रा को दिया जहर, प्रेमी सहित तीन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
Thu, 14 May 2026 02:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 14 May 2026 02:00 PM IST
सार
प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए मोबाइल कॉल डिटेल्स और मेसेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को नाबालिग छात्रा (17) को धोखे से जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतका के कथित प्रेमी और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में छात्रा के पिता ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि छात्रा के फोन पर मुख्य आरोपी का मेसेज आया था कि वह अपने साथियों के साथ अलीगढ़ आया हुआ है और कुछ जरूरी बात करना चाहता है। इसके बाद वह अपने दो साथियों के साथ घर पहुंचे। उस वक्त छात्रा घर पर अकेली थी। आरोपियों ने उसे एक पुड़िया देते हुए कहा कि यह उसके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद दवा है और इसे तुरंत खा ले। कुछ देर बाद आरोपियों ने दोबारा फोन किया और पूछा कि क्या उसे नींद आ रही है ताकि वे सुनिश्चित कर सकें कि जहर ने असर करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
शाम को जब छात्रा का भाई घर पहुंचा तो उसने छात्रा की हालत बिगड़ती देखी। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। छात्रा के कमरे से पुलिस को एल्यूमिनियम फॉस्फाइड की पुड़िया बरामद हुई है।
विज्ञापन
बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और एफआईआर दर्ज होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस के उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप और एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला शांत हुआ। शाम को पुलिस सुरक्षा के बीच छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया।
थाना प्रभारी हेमंत मावी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए मोबाइल कॉल डिटेल्स और मेसेज खंगाले जा रहे हैं। सीओ गभाना महेश चंद्र ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।यह आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला है या सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।