{"_id":"61faddec7c3dc5672159998b","slug":"pm-told-team-bjp-the-specifics-of-the-budget-aligarh-news-ali284368120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः पीएम ने टीम भाजपा को बताईं बजट की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः पीएम ने टीम भाजपा को बताईं बजट की बारीकियां
विज्ञापन
एक गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुवल संबोधन को सुनते लोग।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के नाम वर्चुअल संदेश देकर भाजपा कार्यकर्ताओं को बजट की बारीकियों से अवगत कराया। उनका पूरा संबोधन बजट और उसमें रखे गए कृषि आधारित प्रावधान, किसानों की मनुहार, युवा एवं डिजिटल क्षेत्र में किए गए बदलावों पर केंद्रित रहा। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की पिछले सात साल की उपलब्धियां गिनाते हुए आत्म निर्भर अर्थव्यवस्था पर जोर दिया।1 घंटे 18 मिनट के संबोधन के अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियां और बजट के प्रावधान जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। साथ में कहा कि हमारा कार्यकर्ता बेहद कर्मठ है। हर जटिल परिस्थिति में वह अपने काम के साथ पार्टी का काम करता है। इस काम को भी करेगा।
प्रधानमंत्री का संबोधन कार्यक्रम शहर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए आईटीआई रोड जुपीटर लॉज व कोल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए रामघाट रोड बसंत वाटिका में एलईडी स्क्रीन पर सुनवाया गया। पीएम ने अपने चिरपरिचित अंदाज में संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने मंगलवार को पेश हुए बजट को दूरगामी करार देते हुए कहा कि आजादी के 75वें साल से शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ता भारत डिजिटल अर्थव्यवस्था में बदल रहा है। इलेक्ट्रानिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए बैटरी अदला-बदली नीति और प्रौद्योगिकी व स्टार्ट अप माहौल बनाने के लिए इसी साल से 5जी सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने से लेकर महामारी पर काबू पाने के उपायों पर चर्चा की। इसके बाद सीधे किसानों के मामले में किए गए प्रावधानों की ओर बढ़ गए।
उन्होंने कहा कि बजट में 2.37 लाख करोड़ एमएसपी पर गेहूं और धान खरीद पर 1.63 करोड़ किसानों को सीधे भुगतान की व्यवस्था को किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का दूरगामी कदम बताया। फसल आकलन, भूमि रिकार्ड, कीटनाशक व पोषक तत्वों के छिड़काव के लिए किसान ड्रोन व्यवस्था को भी किसानों के लिए क्रांतिकारी कदम बताया। इस तकनीकी से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। डिफेंस के क्षेत्र में भी स्टार्ट अप स्कीम उद्यमी एवं युवाओं के लिए लाभकारी होगी। उन्होंने खेलो इंडिया अभियान में पिछली सरकारों के मुकाबले बजट तीन गुना बढ़ाने की बात कहते हुए कहा कि इससे किसानों के बच्चों को लाभ मिलेगा। खेलों में किसानों के बच्चे ही अधिकतम प्रतिभाग करते हैं। यह भी बताया कि गंगा के सहारे प्राकृतिक खेती कॉरिडोर स्थापित करने की योजना है।
विज्ञापन
उन्होंने क्रिप्टो करेंसी को डिजिटल करेंसी का विस्तार बताते हुए कहा कि ऑनलाइन पेमेंट व्यवस्था में रिस्क कम है। उन्होंने कहा कि पोस्ट ऑफिस खाते भी अब मोबाइल से संचालित हो सकेंगे। ऑनलाइन फंड सुविधा समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पोस्ट ऑफिसों की पहुंच सबसे ज्यादा गांवों में है। इसका ग्रामीण एवं किसानों को लाभ मिलेगा। अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जन हितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर जुपीटर लॉज के आयोजन में विधायक संजीव राजा, शहर की भाजपा प्रत्याशी मुक्ता राजा, निखिल माहेश्वरी, राजीव अग्रवाल, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, संगीता वार्ष्णेय, मोनू अग्रवाल, कौशल किशोर, इमरान सैफी, सुधा सिंह, कपिल ठाकुर, रीना उपाध्याय, मनीष वूल, कुलदीप पांडेय, योगेंद्र वशिष्ठ, संजय गोयल, सुरेश, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता, हिमांशु शर्मा, प्रभात, विक्रम जीनवाल, राहुल चेतन, अजय गुप्ता, नवीन वाल्मीकि आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कोल क्षेत्र के आयोजन में विधायक व प्रत्याशी अनिल पाराशर, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मनोज शर्मा, उपेंद्र भान पचौरी, योगेंद्र सिंह लालू, वीरेंद्र शर्मा, नरेंद्र पचौरी, रीता राजपूत, पार्षद विजय तोमर, युवा मोर्चा से प्रतीक चौहान, हनी दीक्षित, प्रतीक पाराशर सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तीन मिनट के बिजली फेलयोर के बाद अंत तक सही नहीं हुई स्क्रीन
अलीगढ़। जुपीटर लॉज के आयोजन में प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान सुबह 11:45 बजे अचानक लाइट चली गई और स्क्रीन ब्लैंक हो गई। हालांकि ठीक तीन मिनट बाद 11:48 बजे लाइट आ गई।, लेकिन इससे गड़बड़ाई एलईडी अभिभाषण के अंत तक दुरुस्त नहीं हो सकी। कभी मोदी स्क्रीन के नीचे दिखते तो कभी गायब हो जाते। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, मोदी योगी जिंदाबाद जैसे नारे लगाकर माहौल को बनाने की कोशिश की।
महानगर अध्यक्ष का एलान, चार को पीएम, छह को सीएम की सभा
बसंत वाटिका के आयोजन में महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने एलान किया कि चार फरवरी को फिर प्रधानमंत्री मंडल वार मतदाताओं को संबोधित करेंगे। वहीं छह फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ आएंगे। उनकी एक सभा मडराक में तय हो गई है। उन्होंने सभी से तैयार रहने की अपील की।