फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PM Modi's virtual rally in Aligarh today

अलीगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल रैली आज

Fri, 04 Feb 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's virtual rally in Aligarh today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल रैली करेंगे। शहर के आठ मंडल सहित जनपद में कुल 35 मंडलों में इसका आयोजन किया जा रहा है। किसी एक स्थान पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल मौजूद रहेेंगे। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी, कुर्सी और जनरेटर के साथ ही झंडा, बैनर, पोस्टर आदि लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्चुअल रैली को लेकर महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने विभिन्न प्रकोष्ठ एवं मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव पिछले सब चुनावों से अलग हैं। प्रधानमंत्री के समय में डिजिटल टेक्नोलॉजी का व्यापक प्रचार हुआ है। हर अब काम डिजिटल के माध्यम से हो रहा है। इसलिए शहर एवं कोल विधानसभा क्षेत्र के सभी आठों मंडलों में रैली का आयोजन किया जा रहा है। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में जनता उपस्थित रहेगी। रैली में किसी एक स्थान पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि महानगर के 8 मंडलों के अतिरिक्त जिले के 27 मंडलों में वर्चुअल रैली का आयोजन किया जा रहा है। व्यापक स्तर पर तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

शहर में यहां पर हैं वर्चुअल रैली के इंतजाम ...
सिविल लाइंस मंडल में रामलीला ग्राउंड भमोला, विष्णुपुरी मंडल में श्री राम बैक्वेट हॉल रावण टीला, क्वार्सी मंडल में मॉडर्न कान्वेंट स्कूल गली न. 2, मडराक मंडल में राधा माधव लॉज आसना अजितपुर, गांधी नगर मंडल में अनंत पैलेस भोलू भट्टा भदेसी रोड, जयगंज मंडल में सीयल मंदिर, महावीरगंज मंडल में सराय काबा सब्जी मंडी, रघुवीरपुरी मंडल में बौहरे जी पैलेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज आएंगे सुनील बंसल
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल शुक्रवार को पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे और जरूरी निर्देश देंगे। रामघाट रोड स्थित उत्सव गार्डन में शाम में बैठक प्रस्तावित है।
भाजपा ने दिया जाट समाज को सम्मान : सतीश पूनिया
राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया बृहस्पतिवार को अलीगढ़ शहर में पहुंच गए हैं। खैर विधानसभा क्षेत्र के टप्पल में आयोजित मतदाता संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा ने जाट समाज के सम्मान को सर्वोपरि रखा है। मुझ जैसे कार्यकर्ता को एक प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा गरीब व मजदूरों के उत्थान का प्रयास किया है। कोरोना काल में कोई भूखा न सोए, इसकी चिंता योगी आदित्यनाथ की सरकार ने की।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कल आएंगे अलीगढ़
अलीगढ़। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शनिवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शनिवार को आएंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed