फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PM Modi made Dr. Ambedkar's dream come true: Dharampal

अलीगढ़= प्रधानमंत्री मोदी ने किया डॉ. आंबेडकर के सपने को साकार : धर्मपाल

Fri, 15 Apr 2022 01:00 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
PM Modi made Dr. Ambedkar's dream come true: Dharampal
कैबिनेट मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास धर्मपाल सिंह का स्वागत करते लोग। - फोटो : neeraj
उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन और दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 समाप्त कर डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपने को साकार किया है। डॉ. आंबेडकर अनुच्छेद 370 को समाप्त करना चाहते थे। हिंदू कोड बिल लाना चाहते थे। विरोध हो गया तो मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। समाजवादी डॉ. आंबेडकर की जयंती नहीं मना रहे हैं, जबकि भाजपा सभी जिलों में सामाजिक समरसता दिवस मना रही है। 
विज्ञापन






कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह बृहस्पतिवार को तालसपुर स्थित उत्सव गार्डन में भाजपा द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्म दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही दलित, वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को सम्मान मिल रहा है। अंत्योदय की परिकल्पना इस सरकार में पूर्ण हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दो बुलडोजर चल रहे हैं।
विज्ञापन






एक से विकास कार्य हो रहा है, जबकि दूसरा माफिया के सीने पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी की हिम्मत नहीं है कि आपका काम न करे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के बच्चे यूक्रेन से हिंदुस्तान के झंडे लेकर आए थे। यह आज का हिंदुस्तान है। इस अवसर पर विधायक मुक्ता राजा, अनिल पाराशर, रवेंद्र पाल सिंह, ठाकुर जयवीर सिंह, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय मंत्री ई. राजीव शर्मा, गोपाल सिंह, अनीता जैन, उपेंद्र सिंह नीटू, देवराज चौधरी, चंद्रमणि कौशिक, धर्मेंद्र चौधरी, हिमांशु शर्मा, वैैभव गौतम आदि मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत एवं धन्यवाद ज्ञापित जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने किया। संचालन शिवनारायण शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
गोमूत्र में गंगा मैया निवास करती हैं : मंत्री   
पशुधन और दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत मां की दो आंख गाय एवं गांव हैं। आज दोनों परेशान हैं। अब धीरे-धीरे गांवों का विकास हो रहा है। गो माता से संबंधित समस्या है। हमारा विभाग भारत की सभ्यता व संस्कृति से जुड़ा है। प्रत्येक घर में एक गाय एवं एक तुलसी का पौधा होना चाहिए। गाय का दूध, दही, घी, गोबर एवं मूत्र बहुत उपयोगी हैं। गोमूत्र में गंगा मैया निवास करती है। गोबर के लेपन से कीट समाप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि एक साल में छुट्टा पशु सड़क पर नहीं दिखाई देंगे। यह बड़ी चुनौती है और इसमें आप सबका सहयोग चाहिए। हम सबसे पहले पशुओं के लिए चारे  का इंतजाम करेंगे। गोचर भूमि को माफिया से मुक्त कराएंगे। सरकारी पैसे से नहीं बल्कि सामाजिक सहयोग से गोशालाएं चलाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed