फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PM Modi and Mayawati in Aligarh on 22 April

Lok Sabha Election: पीएम मोदी और मायावती 22 अप्रैल को अलीगढ़ में, यहां होंगे कार्यक्रम

Mon, 15 Apr 2024 04:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 04:46 AM IST
सार

भाजपा ने पहले से ही 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक के लिए नुमाइश मैदान में रैली के लिए आवेदन कर रखा है। अब तक संभावना 21 अप्रैल को पीएम की रैली की अधिक थी। मगर, अब संगठन और खुद पीएमओ की ओर से 22 अप्रैल को अलीगढ़ में पीएम की रैली तय कर दी गई है।

विज्ञापन
PM Modi and Mayawati in Aligarh on 22 April
पीएम मोदी और मायावती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा के चुनावी समर में सियासी घमासान न हो ये संभव नहीं। अब तक चल रहे इंतजार के बाद भाजपा के सबसे प्रमुख स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बसपा की स्टार प्रचारक बसपा अध्यक्ष मायावती की रैलियां तय हो गई हैं। दोनों की रैलियां 22 अप्रैल को तय हुई हैं। खास बात है कि दोनों दलों ने रैलियां नुमाइश मैदान में कराने के लिए आवेदन कर रखा है। अब किस दल की रैली हो पाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासनिक स्तर पर चिंतन जारी है।

विज्ञापन


भाजपा ने पहले से ही 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक के लिए नुमाइश मैदान में रैली के लिए आवेदन कर रखा है। अब तक संभावना 21 अप्रैल को पीएम की रैली की अधिक थी। मगर, अब संगठन और खुद पीएमओ की ओर से 22 अप्रैल को अलीगढ़ में पीएम की रैली तय कर दी गई है।  इसके संबंध में जिला संगठन को पुष्ट सूचना भी प्राप्त हो गई है और उसी सूचना के आधार पर संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला का कहना है कि उनके नेता की रैली नुमाइश मैदान में होगी। इसके लिए पहले से ही आवेदन कर रखा है। पीएम के साथ में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रैली में शामिल होंगे। संगठन के लोगों को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। एक लाख से अधिक की भीड़ रैली में जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, बसपा ने पहले से 22 अप्रैल के लिए नुमाइश मैदान का आवेदन व शुल्क जमा कर रखा है। बसपा अध्यक्ष मायावती की भी सूचना जिला संगठन को मिल गई है। उनकी रैली भी 22 अप्रैल को अलीगढ़ में तय है। संगठन के पदाधिकारियों की ओर से जिला प्रशासन से अनुरोध किया जाएगा कि उन्हें रैली नुमाइश मैदान में कराने की अनुमति दी जाए। अब प्रशासन ही इस पर चिंतन करने में जुटा है। हालांकि संकेत मिल रहे हैं कि बसपा अध्यक्ष की रैली शहर में किसी दूसरे स्थान पर कराई जाए। इसके लिए विकल्पों पर विचार चल रहा है। संगठन के पदाधिकारियों व प्रशासन के बीच में वार्ता जारी है। बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा ने 22 अप्रैल को पार्टी अध्यक्ष की रैली अलीगढ़ में होने की पुष्टि की है।


सपा अध्यक्ष की रैली की तारीख अभी तय नहीं
भाजपा व बसपा के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली प्रस्तावित है। इसके लिए अब तक पार्टी स्तर से 23 या 24 अप्रैल को रैली कराए जाने की तैयारी चल रही है। तारीख तय होने के बाद ही तस्वीर साफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed