फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   plight of cow

आस्था बनाम अनदेखी: कहीं हो रही गोमाता की पूजा, कहीं प्लास्टिक-कूड़ा खा रहीं गायें

Sat, 09 Nov 2024 05:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 05:19 PM IST
सार

अलीगढ़ में स्थाई, अस्थाई और कांजी हाउस समेत कुल 155 गोवंश आश्रय स्थल हैं। इनमें 17 हजार से अधिक बेसहारा गोवंश हैं। इनके लिए सरकार प्रति गोवंश पर प्रतिदिन के हिसाब से 50 रुपये खर्च कर चारा उपलब्ध करा रही है, मगर जिले में जुलाई से चारे का पैसा ही नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
plight of cow
कहीं हो रही गोमाता की पूजा, कहीं प्लास्टिक खा रही गाय - फोटो : संवाद

विस्तार

गोपाष्टमी पर जहां आज अलीगढ़ जिले भर में गोमाता की पूजा हो रही है तो वहीं, गोशालाओं में गोवंश की बेकद्री हो रही है। गोवंशों के चारे के लिए चार महीने से पैसे नहीं मिले हैं, ऐसे में गोशाला में गायें कहीं प्लास्टिक खा रही हैं तो कहीं सड़क किनारे कूड़े में भोजन तलाश रही हैं।

विज्ञापन


जिले में स्थाई, अस्थाई और कांजी हाउस समेत कुल 155 गोवंश आश्रय स्थल हैं। इनमें 17 हजार से अधिक बेसहारा गोवंश हैं। इनके लिए सरकार प्रति गोवंश पर प्रतिदिन के हिसाब से 50 रुपये खर्च कर चारा उपलब्ध करा रही है, मगर जिले में जुलाई से चारे का पैसा ही नहीं दिया गया है। गोशालाओं में कई गायें बीमार हैं तो वहीं कई मरन्नासन्न अवस्था में है। नगर निगम के आगरा रोड स्थित कान्हा गोशाला में करीब 356 गोवंश हैं। इसमें तीन की हालत बेहद दयनीय है। इनकी हड्डियां तक दिखाई देने लगी हैं।

विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में बने गोशालाओं से चारा के लिए आई मांग को आगे बढ़ा दिया गया है। जून तक की धनराशि पंचायतों के खाते में पहुंच चुकी है। जुलाई और अगस्त की धनराशि जल्द ही पहुंच जाएगी। बीमारी गोवंश का उपचार किया जाता है। - एनएन शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरपुरा गोशाला में नहीं है टिनशेड

गभाना के गांव वीरपुरा स्थित गोशाला में गोवंश खुले आसमान के नीचे है। टिनशेड नहीं है। ठंड का मौसम शुरू हो रहा है, मगर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। भूसा भी खुले में रखा गया है। यहां पर कुल 179 गोवंश मौजूद हैं। संचालक की माने तो डॉक्टर पशुओं का परीक्षण करने आते रहते हैं। 

विजयगढ़ गोशाला में चारे की व्यवस्था नहीं
विजयगढ़ की आदर्श नगर पंचायत विजयगढ़ की गोशाला में 34 बेसहारा गोवंश है। इनको खाने के लिए पुआल दिया जा रहा है। इस समय हरा चारा नहीं है। नगर पंचायत सफाई कर्मचारी विशाल व बबलू ने बताया कि डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह हफ्ते में दो बार उपचार करने आते हैं। समाजसेवी हरीश गर्ग के द्वारा चारे की व्यवस्था की जाती है।

गोवंश को हरे चारे की दरकार
गोंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगला मानसुजान के माजरा जगदेव नगरिया में स्थित गोशाला में करीब 62 गाय व 18 सांड़ हैं। सूखे चारे की व्यवस्था है, लेकिन हरा चारा नहीं है। बंद बाड़े का निर्माण हो चुका है। ग्राम प्रधान बच्चन सिंह ने बताया कि हरे चारे के लिए गोशाला की जमीन पर बरसीम, जई आदि की बुआई कर दी गई है। पशु चिकित्सक सप्ताह में एक दिन आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed